कार

महज 4.5 लाख में Maruti लॉन्च करेगी 7 सीटर कार, एक्स्ट्रा स्पेस के साथ मिलेगा जबरदस्त लुक

मारुति सुजुकी वैगन आर (Maruti Suzuki Wagon R) का 7 सीटर वेरिएंट जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने जा रहा है और मिलेगी बड़ी-बड़ी कारों को टक्कर...
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2018, 10:41 AM IST
Maruti Suzuki Wagon R
महज 4.5 लाख में Maruti लॉन्च करेगी 7 सीटर कार, एक्स्ट्रा स्पेस के साथ मिलेगा जबरदस्त लुक

देश की नंबर वन ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी भारत में जल्द ही अपने बेहतरीन कार वैगन आर (Maruti Suzuki Wagon R) का 7 सीटर वेरिएंट लॉन्च करने वाली है। भारत में इस कार का इंतजार काफी लंबे समय से किया जा रहा है और अब इस कार को दिवाली के समय पर लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

हाल ही में नई वैगनआर को हरियाणा स्थित प्लांट के पास देखा गया है। भारत में बहुत सी कंपनियां 7 सीटर कार बनाती हैं और मारुति सुजुकी नई वैगन आर से इन सभी कंपनियों को कड़ी चुनौती दे सकती है। अब देखते हैं कि बाजार में लॉन्च होने के बाद इस कार को कितना ज्यादा पसंद किया जाता है।

मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki Wagon R)
भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी मजबूत और किफायती कार बनाने के लिए जानी जाती है। वैगन आर भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली कार है और अब मारुति सुजुकी अपनी बेहतरीन कार वैगनआर को नए अवतार में 7 सीट के साथ लेकर आ रही है।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 90 बीएचपी की पावर और 118 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7 सीट वाली ये कार प्रति लीटर में दमदार माइलेज देगी। ये कार बेहद दमदार होगी और इसके फीचर्स भी बेहतरीन होंगे। इस कार में पेट्रोल इंजन के साथ-साथ सीएनजी का ऑप्शन भी दिया जाएगा।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इस कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर पॉवर विंडो, डबल डिन स्टीरियो, कीलेस एंट्री, ब्लूटूथ, सिक्योरिटी अलार्म, सेंट्रल लॉकिंग, ड्यूल टोन डैशबोर्ड, प्रीमियम सीट फैब्रिक और बॉडी पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये है।

Published on: