maruti लॉन्च करेगी नई MPV नेक्सा शोरूम से बेची जाएगी ये कार CIAZ और अर्टिगा वाले इंजन से लैस होगी कार
नई दिल्ली:Maruti Suzuki Ertiga को अपने सेगमेंट में काफी पसंद किया जाता है या अगर कहा जाए कि अर्टिगा mpv कारों में बेंचमार्क मानी जाती है तो गलत नहीं होगा । अब मारुति mpv सेगमेंट में एक प्रीमियम कार लॉन्च करने वाली है। 6 सीट वाली प्रीमियम एमपीवी (मल्टी परपज वीइकल) होगी, जिसे कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा से बेचा जाएगा।
लुक और डिजाइन- इस एमपीवी में तीन लाइन में 6 सीटें होंगी। इनमें दूसरी लाइन में कैप्टन चेयर्स दिए जाने की उम्मीद है। वहीं इस कार का इंटीरियर अपमार्केट होगा और इसमें प्रीमियम डैशबोर्ड लेआउट देखने को मिलेगा। एमपीवी में कम्फर्ट और सेफ्टी फीचर्स की भी लंबी लिस्ट होगी। ये कार 21 अगस्त को लॉन्च होगी।
इंजन और स्पेसीफिकेशन- मारुति की नई 6 सीटर एमपीवी ( mpv ) में Ciaz और अर्टिगा ( Ertiga ) में दिया गया K15B 1.5-पेट्रोल इंजन होगा। यह इंजन 104PS का पावर और 138Nm टॉर्क जनरेट करता है। माना जा रहा है कि नई कार में यह इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स वाला होगा। ऐसी संभावना है कि नई कार में डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलेगा, क्योंकि मारुति पहले ही अप्रैल 2020 से डीजल कारें बंद करने की घोषणा कर चुकी है। इस नई कार की शुरुआती कीमत 9 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।