कार के लुक्स की बात करें तो इसके फ्रंट में क्रोम फिनिश 3-स्लेट ग्रिल है, जिसमें रेनॉ ( Renault ) का लोगो दिया गया है। ट्राइबर में रैपअराउंड हेडलैम्प्स, सिल्वर स्कफ प्लेट के साथ ड्युअल टोन फ्रंट बंपर, डीआरएल, व्हील आर्क के चारों ओर दरवाजों पर ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग, ब्लैक-आउट बी व सी-पिलर्स और रूफ रेल्स के साथ स्टेप्ड रूफ दी गई है। पीछे की तरफ रैपअराउंड टेल लाइट्स और सिल्वर इंसर्ट्स के साथ ड्युअल टोन बंपर है। ट्राइबर के बेस और मिड वेरियंट्स में 14-इंच के स्टील वील्ज और टॉप वेरियंट्स में 15-इंच के अलॉय वील्ज मिलेंगे।