6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में लॉन्च हुई Hyundai Kona , कीमत 25.30 लाख रुपए और माइलेज 452 किमी

hyundai kona हुई लॉन्च लंबे समय से हो रहा था इंतजार कीमत 25.30 लाख रु, कीमत में हो सकता है इजाफा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 9 Jul 2019, 2:24 PM IST

hyundai kona

भारत में लॉन्च हुई Hyundai Kona , कीमत 25.30 लाख रुपए और माइलेज 452 किमी

नई दिल्ली: हुंडई मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक कारHyundai Kona को लॉन्च कर दिया है । इस कार को कंपनी ने 25.30 लाख रुपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ये कार की इंट्रोडक्ट्री कीमत है यानि बाद में इस कीमत में कंपनी इजाफा कर सकती है। चलिए आपको बताते हैं इस कार की कुछ खास बातें जिसकी वजह से ये सुर्खियां बटोर रही है।

इस इलेक्ट्रिक suv ( hyundai kona electric suv ) की खासियतों की बात करें तो इसे आप 57 मिनट में फुल चार्ज कर सकते हैं। Hyudai KONA को अगर आप स्टैंडर्ड AC सोर्स से चार्ज करेंगे तो इस कार को फुल चार्ज होने में 6 घंटे 10 मिनट लगेंगे ।

पर्यावरण मंत्रालय के बाद अब प्रधानमंत्री कार्यालय भी करेगा इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल, चार्जिंग का भी होगा खास इंतजाम

Eco, Comfort और Sport जैसे तीन ड्राइव मोड के साथ लॉन्च हुई ये कार one-speed ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है और इसमें मैनुअल का सिस्टम नहीं है। कंपनी ने दावा किया है कि Hyundai KONA को एक बार फुल चार्ज करके 425 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

मंदी के दौर में भी बरकरार है Maruti Alto 800 का जलवा, Swift को पछाड़ की धमाकेदार वापसी

फीचर्स – इस कार में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और DRLs, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ, रेन सेनसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स को जगह मिलेगी इसके अलावा कोना में hyundai venue वाली Bluelink connectivity भी मिलेगी । KONA मेंज ABS के साथ EBD दिया गया है.।इसके अलावा इस कार में 6 एयरबैग्स भी मिलेंगे । हिल असिस्ट, वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेब्लिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे सेफ बनाते हैं

Hyundai KONA में 100kW का मोटर दिया गया है और यह कार फ्रंट व्हील ड्राइव होगी। ये 131 bhp के बराबार की पावर देती है। कंपनी का दावा है कि यह SUV सिर्फ 9.7 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ेगी ।