6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यावरण मंत्रालय के बाद अब प्रधानमंत्री कार्यालय भी करेगा इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल, चार्जिंग का भी होगा खास इंतजाम

Electric cars को बढ़ावा दे रही है सरकार pmo में इस्तेमाल होंगी इलेक्ट्रिक कारें Pmo में लगेंगे सबसे ज्यादा चार्जिंग स्टेशन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 9 Jul 2019, 1:50 PM IST

electrc cars

पर्यावरण मंत्रालय के बाद अब प्रधानमंत्री कार्यालय भी करेगा इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल, चार्जिंग का भी होगा खास इंतजाम

नई दिल्ली: सरकार देश में इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा दे रही है इसके लिए तरह-तरह के इंसेटिव्स और छूट दिये जा रहे हैं लेकिन इन कारों को बढ़ावा देने के लिए सरकार अब खुद आगे आई है। वित्त मंत्रालय और पर्यावरण मंत्रालय के बाद अब PMO में भी इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल होगा । इतना ही नहीं सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिये चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी कर रही है।

अगस्त में लॉन्च होने वाली Kia Seltos को 15 जुलाई से बुक कर सकते है आंप, पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री कार्यालय में 15 के साथ नीति आयोग और फाइनेंस मिनिस्ट्री ( finance ministry ) में 10-10 चार्जिंग स्टेशन ( charging stations ) मिल जाएंगे। वहीं, संसद भवन में 7, पावर मिनिस्ट्री में 5, राष्ट्रपति भवन में 4, विदेश मंत्रालय में 3 और दिल्ली के गुजरात भवन में 2 चार्जिंग स्टेशन हैं।

इस वजह से PMO में लगे सबसे ज्यादा चार्जिंग स्टेशन-

प्रधानमंत्री कार्यालय ( PMO ) में सबसे ज्यादा चार्जिंग स्टेशन लगाने की मुख्य वजह है कि वह सभी मंत्रालयों के समक्ष एक उदाहरण पेश करना चाहता है। साथ ही, प्रधानमंत्री की भी इच्छा है कि उनके काफिले में ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारें हों।

Hyundai भारत में लॉन्च करेगी स्मार्ट EV, कीमत भी होगी बेहद कम

सरकार खरीदेगी 10 हजार इलेक्ट्रिक कारें-

आपको बता दें कि सरकार 10 हजार इलेक्ट्रिक कारें खरीदने की योजना बना रही है । यही वजह है कि चार्जिंग स्टेशन लगाने की कवायद हो रही है। एनर्जी एफिशिअंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ये चार्जिंग स्टेशंस लगा रहा है। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इन चार्जिंग स्टेशंस पर केवल सरकारी इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज किया जा सकता है।

मंदी के दौर में भी बरकरार है Maruti Alto 800 का जलवा, Swift को पछाड़ की धमाकेदार वापसी

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर होगा फायदा-

केंद्रीय बजट में इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को भारी इंसेंटिव देने की घोषणा की गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकार ने जीएसटी ङटाने के साथ-साथ लोन में भी रियायत दी जा रही है । राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर में करीब 20 पब्लिक चार्जिंग स्टेशन काम कर रहे हैं और कई नए स्टेशन बनाए जा रहे हैं।