कार

Mercedes की नई कार के आगे Rolls Royce का लुक भी लगेगा फीका, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

मर्सिडीज-बेंज ने अपनी थर्ड जनरेशन मर्सिडीज-बेंज सीएलएस ( Mercedes Benz CLS ) लॉन्च कर दी है, ये हैं इस लग्जरी कार के फीचर्स...
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2018, 3:42 PM IST
Mercedes Benz CLS
Mercedes की इस कार के आगे Rolls Royce का लुक भी लगेगा फीका, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने अपनी थर्ड जनरेशन मर्सिडीज-बेंज सीएलएस ( Mercedes Benz CLS ) लॉन्च कर दी है। मर्सिडीज बेंज की ये शानदार कार 4 डोर कूपे है जो कि पूरी दुनिया में शुरू से ही काफी ज्यादा पसंद की जाती है। आइए जानते हैं कैसी है ये कार और कैसे हैं इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो नई मर्सेडीज-बेंज सीएलएस 300डी में 2.0 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 245 पीएस की पावर और 500 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस इंजन वाली ये कार काफी ज्यादा दमदार है। ये कार सिर्फ 6.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 250 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।

इस कार को ई क्लास प्लैटफॉर्म पर बेस्ड किया गया है। इस कार की चौड़ाई, लंबाई और ऊंचाई पहले वाले मॉडल से अधिक है, लेकिन वजन कम है। इस कार में स्टाइलिश रूफ लाइन, फ्रेमलेस डोर और शानदार इंटीरियर दिया गया है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट और एपल कार प्ले सपोर्ट करता है। सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस कार में सनरूफ दिया गया है जो कि अंदर बैठे-बैठे आसामान का शानदार व्यू दिखाता है। इस कार में 18 इंच एलॉय व्हील, मल्टीबीम एलईडी हेडलाइट़्स, 13 स्पीकर बर्मेस्टर ऑडियो सिस्टम और एयर बॉडी कंट्रोल एयर सस्पेंशन दिए गए हैं।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 84.70 लाख रुपये तय की गई है। अभी ये कार सिर्फ इकलौते मर्सिडीज-बेंज सीएलएस में ही उपलब्ध होगी।

Published on: