26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दियों में बढ़ाए रखना है कार का माइलेज तो इस तरह चलाएं कार का हीटर

अगर आप कार से चलते हैं तो ठंड से बचने के लिए आपको कार के अंदर हीटर चलाने की जरूरत होगी, इन तरीकों से हीटर चलाकर भी ईंधन की खपत को कम कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 16 Nov 2018, 12:37 PM IST

How to use heater

सर्दियों में बढ़ाए रखना है कार का माइलेज तो इस तरह चलाएं कार का हीटर

भारत में इस समय सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है और सुबह के समय ठंड सबसे ज्यादा लगती है। अब जैसे-जैसे समय बीतेगा वैसे वैसे ठंड ज्यादा बढ़ती जाएगी और लोगों को दिक्कत वाहन चलाते वक्त दिक्कत आने लगेगी। जैसे गर्मियों के मौसम में एसी चलाने से कार के अंदर राहत मिलती है ठीक उसी प्रकार सर्दियों में हीटर चलाने से राहत मिलती है। अगर आप कार से आना-जाना करते हैं तो जाहिर सी बात है ठंड से बचने के लिए आपको भी हीटर चलाने की जरूरत होगी। अब हीटर चलाने से कार का माइलेज कम हो जाता है और ज्यादा ईंधन की खपत होने लगती है। आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप सर्दियों के मौसम में कार के अंदर हीटर चलाकर भी माइलेज को घटने से रोक सकते हैं।

जब कार स्टार्ट करें तो उस समय हीटर को चालू नहीं करना चाहिए, क्योंकि उस दौरान कार का इंजन ठंडा होता है तो हीटर चालू करने से ईंधन की खपत ज्यादा होने लगती है। कार स्टार्ट करते वक्त इंजन गर्म होने में समय लेता है और ईंधन की खपत ज्यादा होने लगती है और ऐसे में हीटर भी चालू कर दिया जाएगा तो इंजन गर्म होने में और ज्यादा समय लगाएगा और उसपर दबाव और ज्यादा बढ़ जाएगा।

कार के इंजन को पहले थोड़ी देर चालू रहने दीजिए और जब वो सामान्य स्थिति में आ जाए तो उसके बाद ही हीटर को चालू कीजिए। इसके बाद कार का तापमान बढ़ने लग जाएगा और बाहर चाहे कितनी भी ठंड क्यों न हो, लेकिन कार के अंदर बिल्कुल भी ठंड नहीं लगेगी।

हीटर चलाते वक्त लोग आमतौर पर एक गलती करते हैं जो कि ये होती है कि हीटर के साथ-साथ एसी का बटन भी ऑन कर दिया जाता है। इससे क्या होता है कि हीटर भी ऑन रहता है और एसी भी चलता रहता है, जिससे ईंधन की खपत ज्यादा हो जाती है और तापमान भी जल्दी नहीं बढ़ता है।