फीचर्स और लुक
जावा की ये दोनों बाइक्स 300 सीसी वाली हैं जो कि रेट्रो स्टाइल्ड क्रूजर बाइक हैं। इन दोनों बाइक्स में फ्यूल टैंक पर ड्यूल टोन क्रोम फिनिश और फ्लैट सैडल दिया गया है। वहीं जावा 42 में मैट ब्लैक फिनिश, अर्बन लुक और मॉडर्न थीम दी गई है। इन दोनों बाइक्स में टेलेस्कोपिक फोर्क्स, रियर गैस चार्जिंग ट्विन शॉक अब्जार्बर्स, फ्रंट 280 मिमी पावर ब्रेक, रियर 153 मिमी ड्रम ब्रेक सेट अप, सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, कुल वजन 170 किलो, सीट की ऊंचाई 765 मिमी, व्हीलबेस 1,369 मिमी और 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।