MG Hector की बुकिंग केवल 50,000 रुपए से. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बुक कर सकेंगे कार देश की पहली इंटरनेट कार का इंतजार खत्म
नई दिल्ली: देश की पहली इंटरनेट कार MG hector की बुकिंग आप केवल 50,000 रुपए से कर सकते हैं। कंपनी ने गुरुग्राम में शोरुम के उद्घाटन के मौके पर ये खुलासा किया। Hector की पहली शोकेश यूं तो मुंबई मे की गई थी, लेकिन पिछले कई महीनों से इस कार की बेताबी सोशल मीडिया पर साफ देखी जा सकती है क्योंकि लोग इस कार के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं। Morris Garages जो कि एक ब्रिटिश कंपनी है जो साल 1924 से अपने नए नए प्रयोग के लिए जानी जाती है। इसी के तहत कंपनी ने भारत में पहली इंटरनेट कार को लाने का सोचा। इस नए प्रयोग के साथ MG motors भारत मे सितंबर 2019 तक 250 स्टोर्स की नेटवर्क शुरु करने जा रही है।
ऐसे कर सकते हैं बुकिंग
MG Hector जिस बजट की कार है उस बजट में देश में पहले से ही 5 और कारें मौजूद हैं। लेकिन Hector की अपनी अलग खासियत इसे दूसरों से जुदा करती है। MG Motors ने बताया कि 15 जून से आप इस कार कि बुकिंग कर सकते हैं, वो भी केवल 50,000 रुपए की किश्त से। इसके लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनो माध्यम का चुनाव का सकते है।
क्यों खास है Hector-
जैसा कि कंपनी ने इस गाड़ी का टैगलाइन रखा है Human Thing मतलब ये गाड़ी आपकी हर बात को समझता है जो आप किसी इंसान को समझाना चाहते हैं। मसलन आप कोई गाना सुनना चाहते हैं तो आपको बस कहना होगा MG Play this song, अगर आप ट्रैफिक में फंसे है और आपको निकलना है तो आप कहें MG I Need Free traffic. इस कार ये खास बातें इसको औरों से अलग करती है। वहीं बात करें वर्जन की तो यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन्स में उपलब्ध है। कंपनी इसके पेट्रोल इंजन के साथ 48-वोल्ट के माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम की पेशकश भी करेगी।
इन खास टेक्नोलॉजी पर फोकस-
Hector में कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जिन्हें इस सेगमेंट में पहली बार पेश किया जाएगा। इनमे 10.4-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट पार्किंग सेंसर, मोबाइल रिमोट कंट्रोल फंक्शन, वॉइस कमांड, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, ई-सिम, इंटरनेट कनेक्टिविटी, आदि शामिल हैं। इसके अलावा, हेक्टर में 17-इंच के मशीन कट अलॉय व्हील, रेकलाइन फंक्शन से लैस रियर सीट, 360° व्यू कैमरा, 7-इंच की मल्टी इनफार्मेशन डिस्प्ले, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, पावर टेलगेट और पैनोरोमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।