31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपके लिए फायदेमंद होगा या नुकसानदायक BS-VI वाली गाड़ियां, जानिए कैसे

अप्रैल 2020 से लागू होंगे BS-VI गाड़ियों की कीमत पर पड़ेगा असर माइलेज और वातावरण के लिए बेहतर होगा bs-6 लैस इंजन  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 1 Jun 2019, 6:54 PM IST

car mileage

आपके लिए फायदेमंद होगा या नुकसानदायक BS-VI वाली गाड़ियां, जानिए कैसे

नई दिल्ली: अप्रैल 2020 से हमारे देश में सिर्फ BS-VI स्टैंडर्ड वाली गाड़ियां हीं बिकेंगी। लेकिन अभी भी हमारे यहां लोगों को BS-VI नार्मस के बारे में बहुत सारी बातें नहीं पता है । अगर आपके साथ भी ऐसा है तो पढें ये रिपोर्ट क्योंकि BS-VI आने के बाद आम आदमी की जिंदगी पर क्या प्रभाव पड़ेगा, पुरानी गाड़ियों का क्या होगा जैसे तमाम सवालों के जवाब आपको इस रिपोर्ट में मिलेंगे।

सरकार लाने जा रही है ये खास नियम, हाईवे पर नहीं फटेंगे टायर

BS-VI से फायदा-

वायु प्रदूषण ( Air Pollution ) से मिलेगी मुक्ति-

हमारे देश में वायुप्रदूषण की वजह से हवा के बिगड़ते हालात किसी से छिपे नहीं है । लेकिन BS-VI इंजनों के आने के बाद इस पर लगाम लगाई जा सकेगी। दरअसल BS-VI इंजन से लैस वाहनों में खास फिल्टर लगेंगे, जिससे 80-90 फीसदी पीएम 2.5 जैसे कण रोके जा सकेंगे इससे नाइट्रोजन ऑक्साइड पर नियंत्रण लग सकेगा। BS-VI इंजन से लैस गाड़ियों से (पेट्रोल और डीजल) होने पर प्रदूषण 75 फीसदी तक कम होगा।

जून के महीने में Toyota Glanza ही नहींं इस कार पर भी रहेगी निगाहें, लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू

बढ़ेगी गाड़ियों की कीमत-

BS-VI के लिए नया इंजन और इसमें इलेक्ट्रिकल वायरिंग बदलने से गाड़ियों की कॉस्ट बढ़ जायेगी । इतना ही नहीं बीएस-6 से गाड़ियों की इंजन की क्षमता बढ़ेगी जिससे उत्सर्जन कम होगा। आपको बता दें कि BS-VI गाड़ियां 15 फीसदी तक महंगी होंगी।

माइलेज में होगा इजाफा-

BS-VI गाड़ियों के आने से न केवल प्रदूषण पर भी रोक लग सकेगी, बल्कि कंपनी माइलेज का झूठा दावा भी नहीं कर सकेगी क्योकिं नियम लागू होने पर कंपनियों को इसका पालन करना होगा। उम्मीद है कि इस इंजन के बाद गाड़ियों के माइलेज में इजाफा होगा।