31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जून के महीने में Toyota Glanza ही नहींं इस कार पर भी रहेगी निगाहें, लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू

जून में लॉन्च होगी toyota glanza grand i10 के लॉन्च होने के लगाए जा रहे हैं कयास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 1 Jun 2019, 4:39 PM IST

toyota glanza

जून के महीने में Toyota Glanza ही नहींं इस कार पर भी रहेगी निगाहें, लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू

नई दिल्ली: जून के महीने में ऑटोमोबाइल सेक्टर की निगाहें Toyota Glanza पर हैं कंपनी ने इस कार की प्रीबुकिंग भी शुरू कर दी है। Toyota Motor Corporation और Suzuki Motor Corporation की साझेदारी के तहत लॉन्च होने वाली ये पहली प्रीमियम हैचबैक कार है। 6 जून को कंपनी इस कार को लॉन्च करने वाली है। सिर्फ टोयोटा ग्लैंजा ही नहीं बल्कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में Hyundai की grand i10 की लॉन्चिंग का भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं इन कारों के बारे में भी कुछ खास बातें-

Mahindra से लेकर TATA तक की ये गाड़ियां होंगी बंद, सेफ्टी टेस्ट में बुरी तरह से हुई फेल

Toyota Glanza-

Toyota Glanza के लुक में कंपनी इसके बंपर में थोड़ा-बहुत बदलाव कर सकती है। इस कार को कंपनी नए कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च कर सकती है। इनमें लाल रंग प्राइमरी होगा। Glanza में वही हेडलैंप्स और इंटीग्रेटेड LED DRLs दिए जाएंगे।

इंजन- इंजन की बात करें तो Toyota Glanza दो इंजन ऑप्शन्स में लॉन्च हो सकती है। इनमें एक BS-6 मानक वाला 1.2 लीटर का K12B DualJet पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 84 PS की मैक्सिमम पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। बता दें कि यही इंजन Maruti Suzuki Baleno के फेसलिफ्च में भी दिया गया है। Toyota Glanza को बाद में कंपनी 1.3 लीटर डीजल इंजन के साथ लांच कर सकती है। Toyota Glanza के Alpha और Zeta वेरिएंट्स में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ CVT ट्रांसमिशन का भी विकल्प उपलब्ध होगा।

बॉलीवुड की नई फेवरेट कार है जीप कंपास, अक्षय कुमार से लेकर सारा अली खान तक करते हैं सवारी

अब आत करते हैं Hyundai Grand i10 हालांकि इस कार की लॉन्चिंग डेट के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इस कार को कभी भी लॉन्च कर सकती है।

लुक्स- नई Hyundai Grand i10 पहले से ज्यादा बड़ी हो और इसके केबिन स्पेस को भी बढ़ाया गया है। यानि इस कार के अंदर बैठने वालों को ज्यादा स्पेस मिलेगा।

12 जून को Honda लॉन्च करेगा अपना पहला BS-VI टू-व्हीलर, जानें और क्या होगा खास

फीचर्स- फीचर्स की बात करें तो इस कार में क्लाइमेट कंट्रोल, रियर-एसी वेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक अडजेस्टेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर, पार्किंग सेंसर्स के साथ रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस कार के सेंटर कंसोल में फ्लोटिंग टाइप टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जा सकता है जो Apple CarPlay, Android Auto के साथ Mirror Link को भी सपोर्ट करेगा।

इंजन- इसमें 1.2 लीटर का Kappa इंजन दिया जाएगा। यह कार BSVI नॉर्म्स पर काम करेगी। इसके अलावा यह मैनुअल और AMT गियरबॉक्स आप्शन में उपलब्ध होगी।

जानें मोदी सरकार के अगले 100 दिनों का प्लान