
जिस तरह से पेट्रोल की कीमत बढ़ती जा रही है उसको देखते हुए देश में लोग ऐसी बाइक्स ज्यादा खरीदने की ओर आकर्षित हो रहे हैं जो कि माइलेज में सबसे आगे होती हैं। अगर कोई बाइक ऐसी है जो कि माइलेज में भी आगे और कीमत में भी कम है तो लोगों को लिए डबल धमाका हो जाता है। मगर इस तरह की बाइक्स आसानी से मिलना नामुमकिन होता है और अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो ये बिल्कुल गलत है। आज हम आपको भारत की सबसे सस्ती बाइक के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कीमत हीरो स्प्लेंडर से लगभग आधी है। बजाज की कुछ बाइक्स ऐसी भी हैं जो माइलेज के मामले में दुनिया की सभी बाइक्स को पीछे छोड़ती हैं। बजाज सीटी 100बी (Bajaj CT100B) बाइक कीमत में सबसे कम है, लेकिन माइलेज में सबसे ऊपर है। आइए जानते हैं कैसी है ये किफायती बाइक और कैसे हैं इस बाइक के फीचर्स।
माइलेज की बात की जाए तो बजाज सीटी 100 बी बाइक प्रति लीटर में लगभग 90 से 100 किमी का माइलेज देती है।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 99.27 सीसी का इंजन दिया गया है जो 8.1 बीएचपी की पावर और 8.05 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये बाइक 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होकर आती है जो कि अपनी कीमत में काफी ज्यादा शानदार है।
कीमत की बात की जाए तो इस बाइक एक्स शोरूम कीमत लगभग 32,600 रुपये है।