MINI Cooper S सीरीज की नई इलेक्ट्रिक कार फास्ट चार्जिंग से लैस है ये कार मात्र 35 मिनट में होगी 80 प्रतिशत चार्ज
नई दिल्ली:BMW ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार MINI Cooper SE को दुनिय़ा के सामने पेश कर दिया है। BMW i3 के बाद MINI Cooper SE कंपनी की दूसरी पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार है, लेकिन यह भी उसी प्लेटफार्म पर बनी है जिस पर i3 बनी है। इसका डिजाइन भी Mini Cooper S से काफी मिलता जुलता भी है। इस कार का इंतजार काफी समय से हो रहा है।
सिंगल चार्जिंग में चलेगी 270 किलोमीटर-
पॉवर और बैट्री -
नई Mini Cooper SE में 32.6 kWh की बैटरी लगी है। यह 184 bhp की पावर और 270Nm का टॉर्क जनरेट करती है। 7.3 सेकंड में ये कार100 kmph की रफ्तार पकड़ने सकती है। जबकि 3.9 सेकंड में 0 से 60 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। फुल चार्ज में यह 235 से 270 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है।
चार्जिंग-
BMW का दावा है कि स्टैंडर्ड चार्जिंग की वजह से 2 घंटे 30 मिनट में 11 kW चार्ज होती है जो कि 80 प्रतिशत है। वहीं फास्ट चार्जिंग से ये कार मात्र 35 मिनट में यह कार 80 प्रतिशत तक चार्ज (50 kW तक) होती है। इलेक्ट्रिक Mini में चार्जिंग के लिए AC और DC चार्जर का इस्तेमाल किया जा सकता है। चार्जिंग कनेक्शन के तौर पर इस कार में Type 2 और CCS Combo 2 प्लग्स दिए हैं। नई 2020 Mini Cooper SE का सीधा मुकाबला Nissan Leaf से माना जा रहा है।