लुक्स और डिजाइन- बजाज सीटी110 को मैट ओलिव ग्रीन, ग्लॉस एबनी ब्लैक व ग्लॉस फ्लेम रेड जैसे तीन रंगों में उपलब्ध कराया जाएगा। इस बाइक में ब्लैक कलर का इस्तेमाल किया गया है। मोटरसाइकिल के इंजन, गियरबॉक्स, फोर्क व व्हील को ब्लैक रंग में रखा गया है तथा इसमें रबर टैंक पैड भी दिया गया है। कंपनी ने इसके सीटों की कुशनिंग शानदार तरीके से की है, जो इसपर बैठने पर आरामदायक अहसास देता है। इसके सतह बड़े क्रैश गार्ड, रबर मिरर कवर व बेहतरीन क्वालिटी की टायर लगायी गयी है। बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस भी अधिक दिया गया है।