
दुनिया में जब भी सबसे ज्यादा ताकतवर एसयूवी (SUV) की बात होती है तो सभी को हमर का नाम ही याद आता है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो ये बिल्कुल गलता है, क्योंकि आज हम आपको दुनिया की सबसे ज्यादा ताकतवर एसयूवी के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कैसी है ये एसयूवी और कैसे हैं इसके फीचर्स।
कंक्यूेस्ट इवैड (Conquest Evade) दुनिया की सबसे ज्यादा ताकतवर एसयूवी है। आज हम यहां ये जानेंगे कि इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं किस तरह का इंजन लगाया गया है जो कि इसे इतना ज्यादा ताकतवर बनाता है।
इंजन और पावर
डीजल इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 6.7 लीटर का वी8 टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो कि 300 बीएचपी की पावर और 74.56 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये एसयूवी 0-100 किमी की रफ्तार सिर्फ कुछ ही सेकंड्स में पकड़ लेती है। वहीं अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये एसयूवी बहुत तेजी से दौड़ सकती है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर डीजल में 5 किमी का माइलेज देती है।
फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, एलॉय व्हील, पावर विंडो रियर और फ्रंट, सोनी प्लेस्टेशन विद 26 इंच एलसीडी, 2 नाइट विजन कैमरा, फॉग लाइट्स और 238 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 8.5 करोड़ रुपये है।