कार

नई कार की डिलीवरी लेने से पहले करें ये काम नहीं तो लग जाएगा लाखों का चूना

हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको आप अगर डिलीवरी के दौरान चेक ना करें तो आपको काफी दिक्कत हो सकती है।
2 min read
Aug 19, 2018
car paint
नई कार की डिलीवरी लेने से पहले करें ये काम नहीं तो लग जाएगा लाखों का चूना

नई दिल्ली: बहुत जल्द त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और यही वो सीजन है जब लोग नई कार खरीदना पसंद करते हैं, आपको बता दें कि नई कार खरीदने के लिए लोगों को इंतजार करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है, ऐसे में लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द कार उनके घर पहुंच जाए इस चक्कर में जब लोग कार की डिलीवरी लेते हैं तो कई अहम चीजें चेक करना भूल जाते हैं और इसका खामियाजा उन्हें आगे चुकाना पड़ता है। आज इस खबर में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको आप अगर डिलीवरी के दौरान चेक ना करें तो आपको काफी दिक्कत हो सकती है।

मैचिंग नम्बर्स: आपको अपनी कार की डिलीवरी लेने से पहले अच्छे से जांच लेना चाहिए कि कार का चेसिस नंबर और इंजन नंबर वही हो जो आपकी कार के कागज़ों पर लिखा हो।

इंश्योरेंस: हमेशा कार की डिलीवरी लेने से पहले कार के जरूरी पेपर्स को जांच लेना चाहिए। इन पेपर्स में इंश्योरेंस को ठीक तरह से जांचना ना भूलें, दरअसल अगर इन पेपर्स में कोई कमी है तो एक्सीडेंट होने के बाद आपको इंश्योरेंस का क्लेम नहीं मिलेगा।

लैंप: कई बार जल्दबाजी में कार की डिलीवरी लेते समय हम लोग कार की लाइटें चेक करना भूल जाते हैं और अगर इनमें से कोई लैंप खराब है तो हमें बाद में पता चलता है। ऐसे में जब आप कार की डिलीवरी लें तो उसके लैंप जांचना ना भूलें।

कार का पेंट: कभी भी जब आप अपनी नई कार की डिलीवरी लेने जा रहे हों तब उसके पेंट की जांच जरूर करें, दरअसल कभी कभार कार के पेंट में कई सारे स्क्रैच लगे होते हैं और बाद में हम इनपर गौर करते हैं। ऐसे में आप कार की डिलीवरी लेने से पहले इसके पेंट को अच्छी तरह से जांच लें।

Published on:
19 Aug 2018 10:50 am