कार

नई Alto का लुक देखकर हो जाएंगे खुश, सस्ती कीमत में मिलेगा माइक्रो SUV का मजा

इस छोटी कार का डिजाइन अब काफी हद तक ऑटो एक्सपो 2018 में पेश की गई फ्यूचर-एस कॉन्सेप्ट माइक्रो-SUV जैसा है।
2 min read
• •
Updated: 14 Feb 2019, 12:12 PM IST
alto
नई Alto का लुक देखकर हो जाएंगे खुश, सस्ती कीमत में मिलेगा माइक्रो SUV का मजा

नई दिल्ली:Maruti Alto इस साल नए अवतार में दस्तक देगी ये तो सभी को पता है लेकिन अभी तक इसके लुक्स के बारे में कोई जानकारी नहीं आई थी। दरअसल सेफ्टी नार्म्स के अनुकूल बनाने के लिए Maruti Suzuki ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो को नए अवतार में लाने की तैयारी में है। कंपनी का दावा है कि नेक्स्ट जनरेशन मॉडल अबतक के मॉडल्स से बिल्कुल अलग होगा। और अब टेस्टिंग के दौरान नई ऑल्टो की पहली झलक देखने को मिली है। जिससे इसकी डिजाइन के बारे में पता चला है।

आपको बता दें कि नई ऑल्टो, नए हार्टेक्ट प्लैफॉर्म पर आधारित होगी, जिससे यह आने वाले क्रैश टेस्ट नॉर्म्स में खरी उतर सके। इस छोटी कार का डिजाइन अब काफी हद तक ऑटो एक्सपो 2018 में पेश की गई फ्यूचर-एस कॉन्सेप्ट माइक्रो-SUV जैसा है। नई ऑल्टो पुराने मॉडल से थोड़ी बड़ी, ऊंची, मस्क्युलर और एसयूवी जैसे लुक में आएगी।

यहां आपको बता दें कि नए प्लैटफॉर्म की वजह से नई ऑल्टो का माइलेज भी बेहतर होगी। नई ऑल्टो का इंटीरियर साधारण ही रहेगा, लेकिन इसमें मारुति सुजुकी का 7-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है।

इंजन और पॉवर- माना जा रहा है कि नई ऑल्टो में एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड वॉर्निंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स होंगे। वहीं इंजन के साथ कंपनी कोई छेड़छाड़ नहीं करेगी। नई ऑल्टो में भी वर्तमान मॉडल्स की तरह 800cc और 1.0-लीटर वाले इंजन का ऑप्शन मिलेगा। ये इंजन BS-VI एमिशन नॉर्म्स के अनूकुल होंगे। नई ऑल्टो में 5-स्पीड मैन्युअल, 5-स्पीड एएमटी और फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।

नई ऑल्टो इस साल फेस्टिव सीजन यानी अक्टूबर के आसपास लॉन्च होने वाली है। वर्तमान में ऑल्टो की कीमत 2.66 लाख से 4.27 लाख रुपये के बीच है।

Published on: