6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माइलेज और पॉवर में Bullet को टक्कर देता है ये स्कूटर, जानें कब होगा भारत में लॉन्च

स्टाइलिंग की बात करें तो इस स्कूटर की डिजाइन में हल्का सा बदलाव किया गया है। इसमें नई एलईडी हेडलाइट और नई सीट डिजाइन है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 14 Feb 2019, 11:38 AM IST

vespa

माइलेज और पॉवर में Bullet को टक्कर देता है ये स्कूटर, जानें कब होगा भारत में लॉन्च

नई दिल्ली: Piaggio ने अब तक का सबसे पॉवरफुल स्कूटर लॉन्च करने का दावा किया है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर रॉयल एनफील्ड बाइक से भी ज्यादा पॉवरफुल है। इटली के मिलान में हुए EICMA में 2019 Vespa GTS 300 को पेश किया गया था। अब कंपनी ने इस स्कूटर को बाजार में लॉन्च कर दिया है। फिलहाल कंपनी ने इस दमदार स्कूटर को यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे रॉबर्ट वाड्रा चलाते है 16 लाख की बाइक, गैराज में लगी है कारों की लाइन

बात करते हैं स्टाइलिंग की तो इस स्कूटर की डिजाइन में हल्का सा बदलाव किया गया है। इसमें नई एलईडी हेडलाइट और नई सीट डिजाइन है। स्कूटर के अंडरसीटर स्टोरेज में दो ओपन-फेस हेलमेट (सामने से खुले हुए) आसानी से रखे जा सकते हैं। इसमें एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी है। ब्लूटूथ के माध्यम से इस स्कूटर को स्मार्टफोन सो कनेक्ट किया जा सकता है।

Mahindra XUV300 के 5 फीचर्स जो XUV500 में भी नहीं मिलते

इस स्कूटर की सबसे खास बात इसका बाइक फाइंडर ऐप है, जिसकी मदद से भीड़भाड़ वाली पार्किंग में भी इस स्कूटर को आसानी से ढूंढा जा सकता है।

पॉवर की बात करें तो नए वेस्पा स्कूटर में 278 cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 23.8 bhp का पावर और 26 Nm टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, बुलेट में 346cc का इंजन है, जो 19.8 bhp का पावर और 28 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। माइलेज के बारे में कंपनी ने खुलकर तो कुछ नहीं कहा लेकिन दावा है कि ये पहले से बेहतर होगा। स्कूटर में स्टैंडर्ड ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है।

santro के बाद Honda की ये शानदार कार करेगी वापसी, 1 लीटर में चलती है 27 किलोमीटर

कीमत- फिलहाल भारत में ये स्कूटर कब लॉन्च होगा नहीं कहा जा सकता है लेकिन इस स्कूटर की कीमत भारत में लॉन्च होने पर 4-5 लाख के बीच होगी।