Suzuki Boulevard अपने डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी की वजह से जानी जाती है। वहीं पावर की बात करें तो वाड्रा की इस बाइक में 1800 सीसी की क्षमता वाला 4-stroke, लिक्विड कूल्ड, वी ट्वीन DOHC पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो बाइक को 127 बीएचपी की पॉवर और 160 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसका 130 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस है। हाइवे पर लांग ड्राइव के लिए ये बाइक परफेक्ट है। वाड्रा को दिल्ली की सड़कों पर पहले भी इस बाइक की सवारी करते देखा जा चुका है।