6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार सर्विसिंग में नहीं खराब होगा दिन, Toyota ने शुरू की डोर टू डोर सर्विस

सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए टोयोटा कार ब्यूटीफिकेशन सर्विस और माइनर बॉडी पेंट वर्क भी सर्विस एक्सप्रेस स्कीम में दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 13 Feb 2019, 11:32 AM IST

car service

कार सर्विसिंग में नहीं खराब होगा दिन, Toyota ने शुरू की डोर टू डोर सर्विस

नई दिल्ली : कार के मालिकों के लिए कार सर्विसिंग कितनी जरूरी होती है ये किसी से भी छिपा नहीं है लेकिन इस काम में पूरा दिन चला जाता है ये बात सबसे ज्यादा परेशानी वाली होती है कई बार सर्विस स्टेशन पर बैठने की वजह से कई जरूरी काम रह जाते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि मशहूर कार कंपनी Toyota ने डोर स्टेप सर्विस स्टार्ट की है। यानि अब आपको सर्विस सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि कंपनी खुद आपके घर और ऑफिस आकर कार की सर्विसिंग करेगी। कंपनी ने इसे 'सर्विस एक्सप्रेस' का नाम दिया है। इस प्रोग्राम के तहत कार के माइनर, मिडियम और मेजर पीरियोडिक मेंटेनेंस को कवर किया जाएगा, जिसे एक घंटे से भी कम समय में करके दिया जाएगा।

कार सर्विस के नाम पर कस्टमर्स से ठगे जाते हैं हजारों रूपए, इस तरह चलता है गोरखधंधा

टोयोटा ने सर्विस एक्सप्रेस प्रोग्राम के तहत एक स्पेशल ट्रक तैयार किया है जो पूरी तरह से ऑपरेशनल है। यह ग्राहक की सुविधा के अनुसार घर या ऑफिस जाकर कार का मेंटेनेंस करेंगी। सर्विस में शेड्यूल मेंटेनेंस के अलावा कार की बेसिक सर्विस भी की जाएगी। कंपनी ने इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित मैकेनिकों की टीम तैयार की है।

कंपनी इस स्कीम के तहत ग्राहकों को घर या ऑफिस पर ही व्हील बैलेंसिंग, व्हील एलाइनमेंट और इको कार वॉश जैसी सुविधा प्रदान की जाएगी। सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए टोयोटा कार ब्यूटीफिकेशन सर्विस और माइनर बॉडी पेंट वर्क भी सर्विस एक्सप्रेस स्कीम में दिया जाएगा।

कार के इंजन के लिए खतरनाक हैं ड्राइवर की 4 ये आदतें, होता है लाखों का नुकसान

आपको मालूम हो कि राजस्थान में शुरूआती तौर पर शुरू की गई इस योजना को लोगों से काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है यही वजह कि कंपनी अब इसे पूरे देश में शुरू करने की सोच रही है।