नई दिल्ली: कार खरीदना हर इंसान का सपना होता है। इंसान अपनी पूरी पूंजी लगाकर कार खरीदता है और अगर इसे ठीक तरह से रखा जाए तो सालों साल लाखों किमी तक वो आपका साथ दे सकती है, लेकिन दूसरी ओर अगर गाड़ी को लापरवाही से चलाया जाए तो इसका खामियाजा गाड़ी के इंजन को भुगतना पड़ता है। कार का इंजन खराब होना इसलिए भी ज्यादा गंभीर होता है क्योंकि बाकि चीजें खराब होने पर आसानी से बदली जा सकती है लेकिन इंजन को बदलना इतना आसान नहीं होता। आपको बता दें कि गाड़ी चलाने वालों की 4 बुरी आदतों के बारे में जो गाड़ी का इंजन खराब कर देती है।