6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार सर्विस के नाम पर कस्टमर्स से ठगे जाते हैं हजारों रूपए, इस तरह चलता है गोरखधंधा

सर्विसिंग में कम से कम 1 पूरा दिन लग जाता है और आजकल इतना वक्त किसी के पास नहीं होता।इसी बात का सर्विस सेंटर वाले फायदा उठाते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 27 Dec 2018, 11:17 AM IST

car

धतरावदा के समीप अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर कार बबूल के पेड़ से जा टकराई, मौके पर दम तोड़ा

नई दिल्ली: कार के मालिकों को कार की सर्विस तो कभी न कभी करानी पड़ती है, लेकिन अक्सर आपने लोगों को लोकल सर्विसिंग सेंटर की जगह ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर जाते देखा होगा। दरअसल लोगों को भरोसा होता है कि ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर में उनकी गाड़ी सेफ होगी और उसकी ठीक तरह से सर्विसिंग होगी लेकिन आपको बता दें कि आपका ये सोचना भी गलत है। अक्सर ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर लोगों से पैसा ऐंठने के लिए तरह के तरह के फ्रॉड करते हैं जिनका पता आम आदमी को नहीं चल पाता लेकिन उनकी जेब पर इसका असर जरूर दिखता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उन धोखों के बारे में जो ये सर्विस सेंटर पर दिये जाते हैं। सर्विसिंग में कम से कम 1 पूरा दिन लग जाता है और आजकल इतना वक्त किसी के पास नहीं होता।इसी बात का सर्विस सेंटर वाले फायदा उठाते हैं।

इंजन ऑइल बदलने में करते हैं कोताही- इंजन ऑइल को सर्विस सेंटर पर सही तरीके से बदला नहीं जाता या तो टॉप कर दिया जाता है या बिना सफाई के भर दिया जाता है इसके अलावा ऑइल फ़िल्टर को न बदलना, जरूरत के हिसाब से टायर्स को रोटेशन न करना।इससे कार के इंजन पर बुरा असर पड़ता है और इंजन खराब होने का मतलब होता है भारी नुकसान।

सही पार्ट्स को बताते हैं खराब- ये लोग जिस पार्ट की जरूरत भी नहीं होती उसको भी खराब बता देते हैं, हममें से काफी लोग इन पर भरोसा कर अपनी कार सर्विस सेंटर छोड़ कर अपने घर या दफ्तर चले जाते हैं, ज्यादातर मामलों में सर्विस के नाम पर गाड़ियों को धो कर, साफ़ करके पकड़ा दी जाती है और बेचारा ग्राहक ठगा जाता है।बिना बदले ही ये लोग पार्ट्स के पैसे ले लेते हैं।यानि कस्टमर्स को चूना लगाते हैं।