6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahindra XUV300 के 5 फीचर्स जो XUV500 में भी नहीं मिलते

ये फीचर आपको अलग-अलग हालात में गाड़ी को अच्छे से ड्राइव करने में मदद करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 5 Feb 2019, 12:32 PM IST

car features

Mahindra XUV300 के 5 फीचर्स जो XUV500 में भी नहीं मिलते

नई दिल्ली: 14 फरवरी को mahindra अपनी मोस्ट अवेटेड कार XUV300 को लॉन्च करने वाली है। अभी तक की जानकारी देखते हुआ कहा जा सकता है कि महिन्द्रा अपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में जबरदस्त फीचर्स देने वाली है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि xuv300 में कुछ ऐसे फीचर्स हैं जो महिन्द्रा की महंगी suv , xuv500 में भी नहीं मिलते। कौन से हैं वो फीचर्स जानने के लिए पढ़ें ये आर्टिकल

ज्यादा एयरबैग्स-

जहां XUV500 में 6 एयरबैग्स मिलते हैं, mahindra xuv300 में ड्राईवर के तरफ घुटने के लिए एक एक्सट्रा एयरबैग है। ये एयरबैग्स आगे से तककर होने की हालत में घुटनों को बचाते हैं। लेकिन, 7 एयरबैग्स केवल टॉप स्पेक वर्शन में मिलेगा।

ड्युअल जोन क्लाइमेट-

जहां XUV500 में क्लाइमेट कण्ट्रोल मिलता है, XUV300 में आपको ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कण्ट्रोल मिलता है। यानि आगे बैठने वाले दोनों पैसेंजर अपने-अपने हिसाब से केबिन का तापमान सेट कर सकते हैं। इससे दोनों पैसेंजर लम्बी दूरी के दौरान भी आराम में सफ़र कर सकते हैं।

हीटेड साइड मिरर-

XUV300 में हीटिड साइड मिरर्स हैं। ये कई मौसम हालात में बहुत ज़्यादा काम आता है जैसे धुंध, ठंड, या बारिश में। ये फीचर आमतौर पर महंगी कार्स में मिलता है।

फ्रंट पार्किंग सेंसर्स-

XUV300 में फ्रंट पार्किंग सेंसर्स हैं। ये XUV500 में उपलब्ध नहीं हैं और सेगमेंट में भी पहली बार लाये गए हैं।

स्मार्ट स्टीयर-

स्मार्ट स्टीयर में ड्राईवर को नॉर्मल, कम्फर्ट, और सपोर्ट स्टीयरिंग मोड में से एक चुनने का विकल्प मिलता है। उम्मीद के मुताबिक़, ये मोड स्टीयरिंग के फीडबैक को बदलते हैं। ये फीचर आपको अलग-अलग हालात में गाड़ी को अच्छे से ड्राइव करने में मदद करेगा।