6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

santro के बाद Honda की ये शानदार कार करेगी वापसी, 1 लीटर में चलती है 27 किलोमीटर

सिविक का पेट्रोल इंजन BS6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है और इसे आसानी से BS4 फ्यूल पर चलाया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 13 Feb 2019, 3:32 PM IST

civic

santro के बाद Honda की ये शानदार कार करेगी वापसी, 1 लीटर में चलती है 27 किलोमीटर

नई दिल्ली: 2018 में hyundai की santro ने खूब सुर्खियां बटोरी और अब santro के बाद एक और कार है जो सड़कों पर दूसरी पारी के लिए तैयार हो रही है। हम बात कर रहे हैं Honda Civic की जो पूरे 5 साल के बाद वापसी के लिए तैयार हो रही है। मार्च में लॉन्च होने वाली इस कार के बारे में लोग काफी उत्सुक हैं। यही वजह है कि कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले इसके इंजन और माइलेज की जानकारी शेयर की है।

कुछ ऐसी आएगी नजर-

कार की रूफलाइन कूपे कार की तरह दिखती है। इसमें एलईडी हेडलैम्प्स व टेललैम्प्स और एलईडी डीआरएल हैं। कार का फ्रंट बंपर स्पोर्टी है, जिसमें फॉग लैम्प हाउसिंग पर क्रोम फिनिश और ग्रिल पर पियानो ब्लैक फिनिश है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे रॉबर्ट वाड्रा चलाते है 16 लाख की बाइक, गैराज में लगी है कारों की लाइन

नई सिविक की स्टाइलिंग पहले से अलग, प्रीमियम और स्पोर्टी है। इसकी लंबाई 4656 mm, चौड़ाई 1799 mm, ऊंचाई 1433 mm और वीलबेस 2700 mm है। नई जनरेशन सिविक का ग्राउंड क्लियरेंस 170 mm है। इसमें 17-इंच के अलॉय वील्ज दिए गए हैं।

इंजन और पॉवर-

इंजन किसी भी गाड़ी की जान होता है तो आपको बता दें कि honda civic के डीजल वेरिएंट में 1.6-लीटर, DOHC, i-DTEC डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 118 bhp का पावर और 300 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह इंजन 27 किलोमीटर का माइलेज देगा।

वहीं पेट्रोल वेरिएंट की बात करें तो ये कार1.8-लीटर पट्रोल इंजन में भी उपलब्ध होगी। यह इंजन 138 bhp का पावर और 174Nm टॉर्क जनरेट करता है। सिविक का पेट्रोल इंजन BS6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है और इसे आसानी से BS4 फ्यूल पर चलाया जा सकता है। इसमें सिर्फ CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन है। पेट्रोल में ये कार 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।
इन कारों से होगा मुकाबला-

Honda Civic का मुकाबला Toyota Corolla, Skoda Octavia और Hyundai Elantra से है। आपको मालूम हो कि इन कारों की तुलना में सिविक का माइलेज शानदार है।