कार

लीक नई Hyundai Santro की तस्वीर, हाईटेक फीचर्स से होगी लैस कीमत भी सबके बजट में फिट

जल्द ही हुंडई की नेक्स्ट जेनरेशन सैंट्रो कार लॉन्च होने वाली है और अब इस कर की पहली तस्वीर भी लीक हो चुकी है।

2 min read

नई दिल्ली: हुंडई की कारें भारतीय सड़कों के लिए एक आम बात हैं। हुंडई वैसे तो कई कारें भारत में लॉन्च कर चुका है लेकिन इन सब कारों में सैंट्रो एक ऐसी कार है जिसने लम्बे समय तक बाकि कार कंपनियों को कड़ी टक्कर दी थी, इसके बाद यह कार कुछ दिनों के लिए सड़कों से गायब भी हुई थी और अब एक बार फिर से यह वापसी करने जा रही है। बता दें कि जल्द ही हुंडई की नेक्स्ट जेनरेशन सैंट्रो कार लॉन्च होने वाली है और अब इस कार की पहली तस्वीर भी लीक हो चुकी है।

दरअसल हुंडई इस कार के हैचबैक मॉडल हो भारतीय सड़कों पर टेस्ट करने के लिए उतार चुकी है और इसी टेस्ट के दौरान नई सैंट्रो की तस्वीर कैमरे में कैद हो गयी है। जहां पुरानी सैंट्रो कार काफी छोटी थी वहीं नई कार पहले से काफी अच्छी है। बता दें कि नई सैंट्रो कार की लॉन्चिंग को अभी दिवाली तक का समय लग सकता है, क्योंकि अभी ये अपने टेस्ट पीरियड पर है।

ये भी पढ़ें

नए अवतार में लॉन्च हुई Hyundai i20 Active, यहां जानें क्या है बदलाव

जानिए नई सैंट्रो में मिलेंगे कौन से फीचर्स

सैंट्रो के पुराने वाले मॉडल में स्पेस की कार्फी समस्या थी जो इस बार कुछ हद तक कम हो जाएगी। इस कार में काफी बड़ी विंडो दी गयी है और साथ ही पिछले हिस्से को पुराने मॉडल से काफी अलग बनाया गया है। दरअसल नई कार में पिछला हिस्सा काफी चौड़ा है। जब आप इस कार को साइड से देखते हैं तो आपको यह कार हुंडई की i10 ग्रैंड वाली फीलिंग देगी। दरअसल कंपनी ने कई कार के मॉडल्स से इंस्पायर होकर इस कार का डिजाइन तैयार किया है।

एडवांस तकनीक पर होगी बेस्ड है

जानकारी के मुताबिक नई सैंट्रो में कई हाईटेक फीचर्स दिए गए हैं जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पार्किंग सेंसर होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसी माना जा रहा है कि कंपनी इस कार को 0.8-लीटर और 1.0-लीटर इंजन में पेश कर सकती है, साथ ही इसमें 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसयमिश भी मिलेगा। इस कार का आटोमेटिक वैरियंट भी मार्केट में आने की उम्मीद है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस कार की कीमत 3.5 से 4 लाख रुपए (एक्सशोरूम) हो सकती है।

ये भी पढ़ें

लैंड रोवर जैसी है Hyundai की ये पावरफुल SUV, कीमत है आपकी सोच से भी कम
Published on:
10 May 2018 02:47 pm
Also Read
View All