
साउथ कोरिया की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी हुंडई ने अपनी लेटेस्ट कार आई20 एक्टिव फेसलिफ्ट 2018 (Hyundai i20 Active) भारत में लॉन्च कर दी गई है। कंपनी ने इस कार को हाल ही में हुए ऑटो एक्स्पो 2018 में भी पेश किया था। यहां हम जानेंगे कि इस कार में कैसे-कैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं और इसकी कीमत में कितना ज्यादा बढ़ाया गया है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
नई आई 20 में नया फ्रंट ग्रिल, रिवाइज्ड रियर बंपर्स, नई रियर लाइट्स, लेटेस्ट हैच लिड डिजाइन, एलईडी डीआरएल्स लाइट्स, ब्लू और वाइट ड्यूल एक्सटीरियर पेंट आॅप्शन, फ्रंट बंपर में सिल्वर बुल बार स्ट्रिप, रियर फॉग लैंप्स सिल्वर से कवर हैं। नई आई20 में पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा बदलाव किए गए हैं।
इंटीरियर
इंटीरियर की बात की जाए तो इस कार में बहुत से बदलाव किए गए हैं। इसके कैबिन में नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, नई सीट्स, गियर नॉब, साइड एसी वेंट्स, लैदर और क्रोम का काफी ज्यादा काम किया गया है।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो आई 20 में पहले से ही काफी दमदार इंजन है, जिस कारण नए मॉडल में पावर के मामले में बदलाव नहीं किया गया है। आई 20 फेसलिफ्ट में पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर इंजन दिया गया है जो कि 83 एचपी की पावर जनरेट करता है और डीजल वेरिएंट में 1.4 लीटर इंजन है जो कि 90 एचपी की पावर जनरेट करता है। दोनों इंजन 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस हैं।
कीमत
अगर कीमत की बात करें तो आई20 एक्टिव फेसलिफ्ट की एक्स शोरूम कीमत लगभग 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है। आई20 एक्टिव फेसलिफ्ट के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 6.99 लाख रुपये से 8.66 लाख रुपये तक है और आई20 एक्टिव फेसलिफ्ट के डीजल वेरिएंट की कीमत 8.96 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक है। अब देखते हैं आई20 फेसलिफ्ट 2018 लॉन्च होने के बाद कितनी ज्यादा पसंद की जाती है।
Published on:
06 May 2018 09:21 am
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
