कार

नए अंदाज में लॉन्च होगी Duster, फीचर्स और माइलेज भी होंगे शानदार

Renault Duster नेक्स्ट जनरेशन होगा लॉन्च पहले से ज्यादा पावरफुल होगा इंजन  
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2019, 2:23 PM IST
duster
नए अंदाज में लॉन्च होगी Duster, फीचर्स और माइलेज भी होंगे शानदार

नई दिल्ली: Renault India अपनी पापुलर suv duster का नेक्सट जनरेशन मॉडल लॉन्च करने वाली है। खबर है कि कंपनी अगले साल यानि 2020 तक इसे लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस कार का फर्स्ट जेनरेशन मॉडल 2012 में भारत में लॉन्च किया गया था। क्रेटा और मारुति एस-क्रॉस से मिली टक्कर के बाद डस्टर की सेल में कमी आई। सेल बढ़ाने के लिए कंपनी ने फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किए। मौजूदा समय में इस कार औसतन 1000 यूनिट्स हर महीने बिक जाती है।

इन खूबियों से लैस होगी new Duster-

नई डस्टर में BS6 कंप्लायंट टर्बो डीजल इंजन भी ऑफर किया जा सकता है। नई डस्टर में फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑल वीइल ड्राइव ऑप्शंस भी नेक्स्ट जनरेश मॉडल में दिए जा सकते हैं। दोनों इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाना लगभग तय है। नई डस्टर में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा या नहीं ये बात अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है।

आउटगोइंग मॉडल की तरह नई डस्टर भी 7 सीटर होगी। भारतीय बाजार में इसकी टक्कर ह्युंदै क्रेटा और मारुति एस-क्रॉस से होगी। नई डस्टर लॉन्च करने से पहले कंपनी वर्तमान मॉडल का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करेगी। खबरों की मानें तो नेक्सट जनरेशन डस्टर स्टाइलिंग में वर्तमान मॉडल से एकदम अलग होगी।

डस्टर के सिवाय कंपनी क्विड का 7 सीटर mpv वर्जन भी लाने वाली है।

Published on: