कार

बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 7 सीटर Nissan कार, कीमत मात्र 4 लाख रूपए

इस फेस्टिव सीजन अगर आप भी अपनी पूरी फैमिली के लिए एक कार खरीदना चाहते हैं जिसमें न सिर्फ आप बल्कि आपकी बड़ी सी फैमिली एक साथ बैठ सके

2 min read
बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 7 सीटर Nissan कार, कीमत मात्र 4 लाख रूपए

नई दिल्ली: हमारे देश में कुछ ही दिनों में फेस्टिव सीजन की शुरूआत हो जाएगी और इसके साथ ही बाजार में रौनक छा जाएगी। ये रौनक ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी दिखेगी क्योंकि फेस्टिव सीजन में कई कंपनियां अपनी नई कारों को लॉन्च करने वाली हैं। इस फेस्टिव सीजन अगर आप भी अपनी पूरी फैमिली के लिए एक कार खरीदना चाहते हैं जिसमें न सिर्फ आप बल्कि आपकी बड़ी सी फैमिली एक साथ बैठ सके तो आपको Nissan की Datsun Go Plus जरूर देखनी चाहिए। कंपनी इस कार को अपग्रेड करके नए अवतार में लोगों के सामने लेकर आ रही है। चलिए आपको बताते हैं इस कार के बारे में कुछ खास बातें।

ये भी पढ़ें

आ गई सबसे किफायती कार Nissan Sylphy, 338 किमी से ज्यादा देगी माइलेज

डैटसन गो प्लस अब एक नए अवतार में कस्टमर्स के साथ आएगी।ये 7 सीटर कार है, अब नए लेआउट में दुनिया के सामने आएगी यानि अब इसके लुक्स से लेकर कैबिन तक सबकुछ एकदम नया दिखेगा। इसमें नई हेडलाइट्स, नया बंपर, नई ग्रिल, टेल लाइट्स में एलईडी डीआरएल्स देखने को मिलेंगे।

कार को पावर देने के लिए इसमें 1.2 लीटर, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन होगा। जो 68bhp की पॉवर और 104 nm का टॉर्क जनरेट करेगा।इसके साथ ही कंपनी ने इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स सिस्टम लगाया है।ऑटोमैटिक ऑप्शन होगा या नहीं इसके बारे में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। आपको मालूम हो कि इस का ऑटोमैटिक cvt वर्जन इंडोनेशिया में चल रहा है।

कीमत- दिल्ली में इस कार की एक्स शोरूम कीमत 4 लाख रूपए होगी, और इसका मुकाबला मारूति की अर्टिगा, वैगन आर जैसी कारों से माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

वारंटी में इन 6 कारों का नहीं है कोई मुकाबला, सालों-साल कंपनियां करती है फ्री में मरम्मत
Published on:
01 Sept 2018 05:06 pm
Also Read
View All