26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस तरीके से केवल 100 रुपए में लाखों की रॉयल एनफील्ड खरीद सकते हैं आप, जानें पूरी खबर

अगर आप बुलेट खरीदना चाहते हैं लेकिन कीमत सुनकर घबरा जाते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे मात्र 100 रू की सेविंग से आप इस बाइक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 1 Sep 2018, 11:07 AM IST

bullet

इस तरीके से केवल 100 रुपए में लाखों की रॉयल एनफील्ड खरीद सकते हैं आप, जानें पूरी खबर

नई दिल्ली : बाइक चलाने वाले ही रॉयल एन्फील्ड की वैल्यू समझ सकते हैं। हर बाइकर का सपना होता है बुलेट की सवारी। अगर आपका ये सपना अभी तक अधूरा है तो आज हम आपको कुछ ऐसे ऑप्शन्स बताएंगे जो आप आराम से खरीद सकते हैं।और इसके लिए आपको लाखों रू जोड़ने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है बल्कि आप हर 100 रूपए से भी कम की बचत में ये बाइक घर ला सकते हैं।

एक लीटर में 95 किमी चलती हैं ये बाइक्स, कीमत सिर्फ 31000 रूपए

दरअसल रॉयल एनफील्ड की बाइक 1.03-2.08 लाख रू तक आती है। तो अगर आप अपनी गाड़ी के लिए फाइनेंस करा लेते हैं तो आपको काफी सहूलियत मिल जाएगी। अब सोचिए अगर आप 5 साल के लिए 1 लाख रू का लोन लेते हैं तो 2170 रू की मासिक किस्त पर अपनी पसंदीदा गाड़ी घर ला सकते हैं। मंथली इंस्टॉलमेंट के लिए आपको हर दिन महज 70 रू बचाने होंगे।अब समझ आया कि हम क्या कह रहे हैं।

ये हैं ऑप्शन्स-

चलिए आपको बताते हैं कि इतनी बचत हर दिन करके आप कौन कौन सी बाइक्स खरीदने के बारे में सोच सकते हैं।

Bullet-350

बुलेट-350 खरीदने के लिए आपको 10 फीसदी की दर से 1लाख रू का लोन लेना होगा।इसके अलावा 13000रू की डाउन पेमेंट करके आप बुलेट-350 की शाही सवारी कर सकते हैं। डाउन पेमेंट के बाद आपको हर महीने सिर्फ 2124 रू की emi देनी होगी।

अगर आपको बुलेट नहीं कोई और गाड़ी लेनी है तो रॉयल एनफील्ड में ही कुछ और ऑप्शन्स भी हैं।

bullet-500

इस गाड़ी के लिए आपको 68000 रू की डाउन पेमेंट करनी होगी जिसके बाद आप उतनी ही emi पर ये बाइक भी खरीद सकते हैं।

Thunderbird-350

1,42000 रूपए की कीमत वाली थंडरबर्ड 350की इस बाइक को खरीदने के लिए आपको 42000 हजार रू की डाउन पेमेंंट करनी होगी। जिसके बाद आपको बुलेट 350 की emi में ही ये गाड़ी मिल जाएगी।