hyundai का शानदार ऑफर बिना डाउनपेमेंट घर ले जाएं कार
नई दिल्ली: अगर आप Hyundai की कार लेने की सोच रहे हैं तो आपको इससे बेहतरीन मौका नहीं मिलेगा। दरअसल महिन्द्रा और Skoda के बाद अब hyundai भी अपने ग्राहकों के लिए कार लीज का ऑफर लेकर आई है। इस सर्विस के लिए हुंडई ने ALD ऑटोमोटिव से करार किया है। इस करार के तहत ALD ऑटोमोटिव से हुंडई की कारें 2 से 5 साल के लिए लीज पर ली जा सकती है। पहले फेज में यह सर्विस बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नै, हैदराबाद, मुंबई और NCR में उपलब्ध होगी।
इस सर्विस के तहत कार लीज पर लेने के लिए ग्राहक को न कोई डाउन पेमेंट देने की जरूरत होगी। और ना ही किसी तरह का एडवांस देना होगा । सस्ते मंथली रेंट पर मिलने वाली इन कारों को लेने में किसी भी तरह का फाइनेंशियल रिस्क नहीं होगा। इतना ही नहीं लीज पर मिलने वाली इन कारों में कार मेंटेनेंस और इंश्योरेंस भी शामिल होगा।
आपको बता दें कि hyundai से पहले भारत में Mahindra और skoda ने भी इस तरह की सर्विस शुरू की है। भारत में भले ही ये सर्विस नई है लेकिन खबरों की मानें तो विदेशों में ये कार लीजिंग का बिजनेस काफी पापुलर है। भारत में भी व्हीकल लीजिंग बिजनेस ग्रोथ कर रहा है फ़िलहाल यह ग्रोथ सिर्फ 1 फीसदी है जबकि विकसित देशों में यह 45 फीसदी है।
hyundai इस सर्विस के तहत elite i10, Grand I10 से लेकर creta और santro जैसी कारें उपलब्ध हैं। कार का मॉडल शहर पर निर्भर करता है।