7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगी विदेशी मोटरसाइकिलों की छुट्टी करेगी ये देसी बाइक, 100 किमी का देगी माइलेज

दिसंबर में लॉन्च होगी tork t6x पुणे की कंपनी ने बनाई है बाइक चलाने का खर्च है बेहद कम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 15 May 2019, 1:34 PM IST

electric bike

महंगी विदेशी मोटरसाइकिलों की छुट्टी करेगी ये देसी बाइक, 100 किमी का देगी माइलेज

नई दिल्ली: भारत में मोटरसाइकिल का एक बड़ा मार्केट हैं और ज्यादातर मोटरसाइकिलें विदेशी कंपनियों की हैं लेकिन अब विदेशी कंपनियों से टक्कर लेने के लिए भारतीय कंपनी ने बाजार में कदम रखा है। दरअसल पुणे बेस्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल कंपनी टॉर्क मोटर्स अपनी पहली फुली-इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Tork T6X भारत में लांच करने वाली है। कंपनी को इस साल दिसम्बर तक इस बाइक को लॉन्च कर देगी। बाइक की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू कर दी गई है। इस बाइक की जो बात लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है वो है इसका माइलेज। चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी खासियतें जिनके दम पर ये विदेशी मोटरसाइकिलों को धूल चटाने का दावा कर रही है।

Honda Motors ने IDFC first से मिलाया हाथ, अब 999 रूपए में घर ले जा सकेंगे कोई भी बाइक

लुक्स और डिजाइन- Tork T6X देखने में काफी स्पोर्टी लगती है। आम इलेक्ट्रिक बाइक्स की तुलना में ये काफी अग्रेसिव नजर आती है। Tork T6X बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे। बेहतर ब्रेकिंग के लिये इसके फ्रंट में 267 mm DISC और रियर में 220 mm DISC दिया गया है। बाइक में एबीएस फीचर भी दिया गया है।

बजाज ने लॉन्च की एवेंजर सीरीज की सबसे सस्ती बाइक, कीमत और फीचर्स जान तुरंत करेंगे बुक

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि ये एक इलेक्ट्रिक बाइक है जिसमें 72Ah लिथियम-आयन बैटरी दी गई है । ये बैटरी 8 bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। आपको बता दें कि इस बाइक की टॉप स्पीड 100kmph है और सिंगल चार्ज में यह 100 किलोमीटर तक चल सकती है। चार्जिंग की बात करें तो ये बाइक 1 घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो सकती है । कंपनी का दावा है कि ये बाइक महज 4 यूनिट में फुल चार्ज हो सकती है। यानि इस बाइक को चलाने का खर्च बेहद कम होगा।

MG Motors की भारत में दस्तक, आज लॉन्च होगी देश की पहली इंटरनेट कार Hector

फीचर्स- इस बाइक में मोबाइल चार्जर, स्मार्टफोन ऐप सपॉर्ट, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, टीएफटी डिजिटल स्क्रीन, नेविगेशन, यूटिलिटी बॉक्स, जिओ फेंसिंग और एलईडी डीआरएल जैसे कई अच्छे फीचर्स मिलेंगे

कीमत- इस मोटरसाइकिल की संभावित कीमत 1.25 लाख रुपये के आसपास रहने की संभावना है।