7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MG Motors ने लॉन्च की देश की पहली इंटरनेट कार, शुरूआती कीमत 15 लाख

MG Motors की भारत में एंट्री लॉन्च हुई इंटरनेट कार Hector आई स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस होगी कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 15 May 2019, 1:52 PM IST

hector

MG Motors की भारत में दस्तक, आज लॉन्च होगी देश की पहली इंटरनेट कार Hector

नई दिल्ली:चीन की SIAC के मालिकाना हक वाली ब्रिटिश कंपनी MG motors ने आज भारत में पहली इंटरनेट कार लॉन्च कर दी है। hector कंपनी की प्रीमियम कॉम्पैक्ट suv है और कंपनी का दावा है कि इसमें कई सारे लेटेस्ट फीचर्स होंगे जो पहली बार इस सेगमेंट में आने वाले हैं। लॉन्चिंग से पहले इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। आज लॉन्चिंग के बाद पहली बार कंपनी के इंटीरियर और बाकी डीटेल्स सामने आएंगी।

ऑफिस जाना हो या कॉलेज हर वर्ग की जरूरत पूरी करते हैं ये स्कूटर, कीमत मात्र 55000 रूपए

आपको बता दें कि कार का प्रोडक्शन गुजरात के हलोल में किया जा रहा है। और कंपनी का दावा है कि ये भारत की पहली इंटरनेट कार होगी। जो ‘iSMART नेक्स्ट-जेनरेशन’ टेक्नोलॉजी से लैस होगी। आईस्मार्ट नेक्स्ट जेनरेशन सिस्टम को आईस्मार्ट मोबाइल ऐप से भी चलाया जा सकता है। आपको मालूम हो कि इस कार में किसी स्मार्टफोन की तरह ही सिमकार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है ।

इस कार में आईस्मार्ट नेक्स्ट जेनरेशन से जुड़ी एक स्क्रीन है, जो वर्टिकल इंटरफेस के साथ डिजाइन की गई है। यह इंटरफेस ड्राइवर को केवल स्क्रीन टच करने या वॉयस कमांड से पूरी कार को कंट्रोल करने में सक्षम बनाता है। इसके अलावा इसमें एंटरटेनमेंट के लिए भी पर्याप्त कॉन्टेंट है । कार के विंडो, क्लाइमेट कंट्रोल, म्यूजिक सिस्टम जैसे फीचर्स को आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं। इन फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी बटन को प्रेस नहीं करना पड़ेगा बल्कि सिर्फ Hello MG बोलने से काम हो जाएगा।

एक्टिवा को टक्कर देने आ गया नया Hero Maestro Edge 125, 3 वेरिएंट्स में हुआ लॉन्च

वॉयस असिस्ट के जरिए खिड़कियां और सनरूफ़ को खोलने और बंद करने,एसी कंट्रोल, नेविगेशन जैसे लगभग 100 कमांड दिये जा सकते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि ये सिग्नल वीक होने पर भी काम करेगा

एमजी हेक्टर को 5 सीट के साथ बाजार में उतारा जाएगा। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ स्प्लिट हेडलाइट सेटअप दिया गया है। फ्रंट में इसके क्रोम ग्रिल दिया गया है तथा डायमंड कट एलाय व्हील्स लगाए गये है।

BS-VI लागू होने के बाद भी बिकती रहेंगी honda की ये डीजल कारें, पढ़ें पूरी खबर

इंजन- खबरों की मानें तो कंपनी इस कार को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ लांच करेगी। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर की क्षमता का टर्बो इंजन प्रयोग किया जाएगा वहीं डीजल इंजन वेरिएंट में 2.0 लीटर होगी। जानकारी के मुताबिक़ इस कार की कीमत 15 से 20 लाख के बीच हो सकती है। यह कार iSmart interface तकनीक पर काम करती है।