Honda Activa 125 में 124.9सीसी, फैन कूल्ड, 4 स्ट्रोक, SI इंजन दिया है। V-Matic ट्रांसमिशन से लैस ये इंजन 6500 आरपीएम पर 8.52 bhp का मैक्सिमम पावर और 5000 आरपीएम पर 10.54Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Honda Activa 125 के फ्रंट में 130 मिलीमीटर ड्रम/190 मिलीमीटर disc ब्रेक का विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर ड्रम ब्रेक दिया है। इसके रियर में CBS फीचर दिया गया है। दिल्ली में ये स्कूटर 60,347 रुपये से 64,733 रुपये की कीमत पर मिल जाते हैं।