7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्टिवा को टक्कर देने आ गया नया Hero Maestro Edge 125, 3 वेरिएंट्स में हुआ लॉन्च

Hero Maestro Edge 125 हुआ लॉन्च देश का पहला फ्यूल इंजेक्टेड स्कूटर है ये 4 कलर्स में मिलेंगे 3 वेरिएंट्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 13 May 2019, 3:06 PM IST

hero maestro

एक्टिवा को टक्कर देने आ गया नया Hero Maestro Edge 125, 3 वेरिएंट्स में हुआ लॉन्च

नई दिल्ली:हीरो मोटोकॉर्प ने आज अपना मोस्ट अवेटेड स्कूटरHero Maestro Edge 125 लॉन्च कर दिया। कंपनी ने कार्ब्युरेटर ड्रम ब्रेक, कार्ब्युरेटर disc और फ्यूल इंजेक्टेड जैसे 3 वेरियंट्स में इसे लॉन्च किया है। इनकी कीमत क्रमश: 58,500 रुपये, 60,000 रुपये और 62,700 रुपये है। ये कीमतें एक्स शोरूम की हैं।

4 कलर्स में मिलेगा स्कूटर- यह स्कूटर ब्लू, ब्राउन, ग्रे और रेड जैसे 4 मैट फिनिश कलर ऑप्शनस में मिलेगा ।

शानदार फीचर्स के साख TVS ने लॉन्च किया Ntorq 125, कीमत आपकी सोच से भी कम

फीचर्स- फीचर्स की बात करें, तो माइलेज बेहतर देने के लिए इसमें भी हीरो की स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी (Hero i3S) दी गई है। इसके अलावा स्कूटर में सीट के नीचे यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन है। स्कूटर का फ्रंट व्हील 12 इंच और रियर व्हील 10 इंच का है।

मिडिल क्लास के लिए बेहद सस्ती कीमत पर मारुति लाएगी ये 3 कारें, पहली 2 कारें है 7 सीटर

स्टाइल और लुक्स की बात करें तो कंपनी ने इसे शार्प और स्पोर्टी स्टाइलिंग दी है । लुक वाइस ये ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किए गए माएस्ट्रो एज की तरह ही है। स्कूटर में एक्सटर्नल फ्यूल-फिलर कैप और डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसमें साइड स्टैंर्ड और सर्विस इंडिकेटर की सुविधा दी गई है।

Hero Maestro Edge 125 देश का पहला फ्यूल इंजेक्टेड स्कूटर है। इंजन की बात करें तो इस वेरियंट में कंपनी ने 7,000rpm पर 9.2hp का पावर और 5,000rpm पर 10.2Nm पीक टॉर्क जनरेट करने वाला इंजन लगाया है। ये वही इंजन है जो Destini 125 में दिया गया है। वहीं, कार्ब्युरेटर वेरियंट में यह इंजन 6,750rpm पर 8.83hp का पावर और 5,000rpm पर 10.2Nm टॉर्क जनरेट करता है।

मिडिल क्लास के लिए बेहद सस्ती कीमत पर मारुति लाएगी ये 3 कारें, पहली 2 कारें है 7 सीटर