पॉवर और इंजन- अवेंजर स्ट्रीट 160 क्रूजर बाइक में 160.4 cc सिंगल-सिलिंडर इंजन है। यह इंजन 14.7 bhp का पावर और 13.5 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका पावर अवेंजर 150 से ज्यादा और अवेंजर 180 से मिलता-जुलता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसके फ्रंट में टेलेस्पोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। ब्रेकिंग की बात करें, तो इसके फ्रंट में 220 mm सिंगल disc और रियर में ड्रम ब्रेक है। बाइक में सिंगल चैनल एबीएस है, जो फ्रंट वील में दिया गया है।