कार

महंगी लग्जरी कारों को पछाड़ मारुति की सस्ती कार ने फिर मारी बाजी, बनी लोगों की पहली पसंद

शानदार माइलेज वाली इस कार को अगर आम आदमी की पहली पसंद कहा जाए तो गलत नहीं होगा। लॉन्चिंग के बाद अपने 13 सालों के सफर में इस कार ने

2 min read
महंगी लग्जरी कारों को पछाड़ मारुति की सस्ती कार ने फिर मारी बाजी, बनी लोगों की पहली पसंद

नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल जगत में हर महीने नई-नई कारें लॉन्च होती हैं, लेकिन कोई भी कार कितनी सफल हुई इस बात का पता उसकी बिक्री से चलता है। कुछ कारें होती है जो बाजार में कब आयी और चली गईं पता नहीं चलता जबकि कुछ कारें सड़कों पर बड़ी संख्या में दौड़ती नजर आती हैं। ये वो कारें होती हैं जो न सिर्फ लोगों को पसंद आती है बल्कि उनके दिलों में जगह बनाती है।

मारुति ALTO भी ऐसी ही एक कार है। शानदार माइलेज वाली इस कार को अगर आम आदमी की पहली पसंद कहा जाए तो गलत नहीं होगा। लॉन्चिंग के बाद अपने 13 सालों के सफर में इस कार ने 1-2 बार ही अपने हाथों से नंबर 1 का टाइटल गंवाया, और 2019 में भी ये सिलसिला जारी है।

फरवरी महीने में कारों की बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि 24,751 यूनिट्स की बिक्री के साथ ये कार इस बार भी नंबर 1 रही है। आपको बता दें कि फरवरी में जिन टॉप 10 कारों की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है उसमें टॉप 6 कारें Maruti की हैं।

फऱवरी में 18,224 यूनिट्स की बिक्री के साथ मारुति स्विफ्ट नंबर 2 पर तो मारुति बलेनो तीसरे और स्विफ्ट डिजायर चौथे स्थान पर रही। बलेनो ने 14 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की और 17,944 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं कॉम्पैक्ट सेडान स्विफ्ट डिजायर की 15,915 यूनिट्स बिकीं और पहले के मुकाबले 23 प्रतिशत ज्यादा बिकी।

माइलेज है शानदार-

ऑल्टो की बात करें Alto 800 में पावर के लिए 796 सीसी, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 47 PS की मैक्सिमम पावर और 69 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। ARAI के मुताबिक Alto 800 में 24.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। यह हैचबैक STD, LX, LXI और VXI वेरिएंट में उपलब्ध है।

वहीं मारुति Alto K10 में पावर के लिए 1.0 लीटर का K-Series इंजन दिया गया है। इसका इंजन 68 PS की मैक्सिमम पावर और 90 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है। कंपनी के मुताबिक दोनों ही मॉडल में 24.07 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।

Published on:
08 Mar 2019 01:10 pm
Also Read
View All