लोग अपनी कार सार्वजनिक जगहों पर कर देते हैं पार्क इस वजह से होने लगती है जाम की समस्या बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने शुरू की नई मुहीम
नई दिल्ली: आजकल देश के ज्यादातर हिस्से ट्रैफिक जाम ( traffic jam ) की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में अगर कोई शख्स अपनी गाड़ी सार्वजनिक जगह पर पार्क करके कहीं चला जाता है तो इससे उस ख़ास इलाके में अच्छा-खासा जाम लग जाता है। इस समस्या से लोगों को घंटो तक परेशान रहना पड़ता था लेकिन अब इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए बेंगलुरु ( bengluru ) ट्रैफिक पुलिस ने एक नया तरीका निकाला है।
बेंगलुरू ट्रैफिक पुलिस ( BTP ) एक नई योजना लेकर आई है। रिपोर्ट के अनुसार इस नई योजना बैंगलोर में यातायात पुलिस विभाग सार्वजनिक सड़कों पर अपनी कार छोड़ने वाले मालिकों का जुर्माना करेगी। दरअसल सार्वजनिक सड़क पर अपने टूटे-फूटे वाहन छोड़ने वाले मालिकों को 50 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से जुर्माना देना होगा।
यह जुर्माना प्रतिदिन 1200 रुपये से लेकर 36000 रुपये प्रति माह देना होगा। ट्रैफिक पुलिस पहले ये चेक करेगी कि शख्स का वाहन कितने समय से पार्क है और फिर इसपर जुर्माने की गणना की जाएगी जो उस वाहन के मालिक को भरना पड़ेगा।
दरअसल जो लोग अपने वाहनों को सार्वजनिक जगहों पर छोड़कर चले जाते हैं जिसकी वजह से उस जगह पर अच्छा-खासा जाम लग जाता है। इस जाम की वजह से अन्य लोगों को काफी दिक्कत होती है और अब इससे निपटने के लिए बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने ये कदम उठाया है।