
Royal Enfield Bullet बन सकती है घाटे का सौदा, खरीदने से पहले जान लें ये बातें
नई दिल्ली:royal enfield की बुलेट खरीदना हर भारतीय का सपना होता है, न सिर्फ युवा बल्कि हर उम्र के लोग इस बाइक को पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए रॉयल एनफील्ड की बुलेट खरीदना घाटे का सौदा साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्यों कुछ लोगों को नहीं खरीदनी चाहिए रॉयल एनफील्ड की बुलेट।
रॉयल एनफील्ड काफी सालों से भारतीयों की पसंदीदा बाइक बनी हुई है और आज तक पसंदीदा बनी हुई है। लेकिन अगर आप किसी आम भारतीय बाइक वाले फायदे बुलेट से लेना चाहते हैं तो इस बाइक को चलाना आपके लिए घाटे का सौदा साबित होगा। तो आइए जानते हैं क्यों ऐसा होता है।
माइलेज : अगर आप सोचते हैं कि बुलेट अच्छा खासा माइलेज दे देती है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि ये बाइक बेहद ही कम माइलेज देती है तो ऐसे में आपकी जेब पर थोड़ा बोझ पड़ता है क्योंकि ये आम बाइक से कहीं ज्यादा पेट्रोल खर्च करती है।
मेंटेनेंस : बुलेट की मेंटेनेंस काफी खर्चीली होती है। इस बाइक की सर्विसिंग से लेकर इसकी एक्सेसरीज बेहद महंगी होती है ऐसे में आपकी जेब पर बोझ पड़ेगा।
साइज़ और शेप : बुलेट आम बाइक्स से आकार में काफी बड़ी होती है और इसका वजन भी काफी ज्यादा होता है। ऐसे में आप छोटी सी जगह में इस बाइक को नहीं रख सकते हैं।
फीचर्स : रॉयल एनफील्ड की बुलेट में आपको बहुत ज्यादा हाईटेक फीचर्स नहीं मिलेंगे क्योंकि इस बाइक में ज्यादा बदलाव संभव नहीं हैं ऐसे में अगर आप हाईटेक फीचर्स वाली बाइक खरीदना चाहते हैं तो ये बाइक आपके लिए नहीं बनी है।
Published on:
24 May 2019, 3:46 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.