कार

Range Rover ने पेश की 2020 Evoque, नए डिजाइन के साथ मिलेगी माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी

कार में 1.5 लीटर इन्गेनियम इंजन दिया गया है जो 197bhp की पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2018, 3:31 PM IST
range rover
Range Rover ने पेश की 2020 Evoque, नए डिजाइन के साथ मिलेगी माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी

नई दिल्ली: 2 साल पहले मशहूर लग्जरी कार कंपनी रेंज रोवर 2020 Evoque और जगुआर कारों की कुछ स्पॉई इमेज लीक हुई थी। अब ठीक 2 साल के बाद कंपनी ने नई रेंज रोवर ईवोक को ब्रिटेन में पेश किया है, लुक्स की बात करें तो ये कार वेलार का छोटा भाई लगती है। नए मॉडल को पहले से ज्यादा आक्रामक बनाया गया है और इसे नई स्लिम LED हैड और टेल लाइट्स के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें नई डिजाइन भाषा दी गई है। वहीं, फ्लश दरवाजे हैंडल स्मूथ और दिखने में काफी सुंदर हैं।

साइज में नई इवोक पुराने मॉडल से ज्यादा बड़ी नहीं है, लेकिन लैंड रोवर के नए मिक्स्ड-मेटल प्रीमियम ट्रांसवर्स आर्किटेक्चर कार में पैसेंजर्स के लिए ज्यादा रूम प्रदान करता है। कार्गो स्पेस को 6 फीसदी तक बढ़ाया गया है और इसमें 610 लीटर स्पेस उपलब्ध है। रियर सीटों को फोल्ड करके इन्हें 1430 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।

इंटीरियर की बात करें तो बारीकी से तैयार डिजाइन वेलार की याद दिलाता है। नई ईवोक में प्रीमियम लैदर, टेक्निकल टेक्सटाइल्ड जैसे Kvadrat wool blend और Dinamica suedecloth दिया गया है। ईवोक में नई टेक्नोलॉजी जैसे ऑप्शनल ट्विन टचस्क्रीन, इनकंट्रोल टच प्रो डुओ इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नए फीचर्स, तेज सॉफ्टवेयर, 16-वे सीट कंट्रोल्स और केबिन एयर आयोनाइजेशन दिया गया है।

नई रेंज रोवर इवोक में सपोर्ट इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए आर्किटेक्चर सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें 48-वोल्ट माइल्ज-हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जाएगा जो 4-सिलेंडर गैसोलीन इंजन के साथ आता आएगा। कार में 1.5 लीटर इन्गेनियम इंजन दिया गया है जो 197bhp की पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट करता है। माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन लैंड रोवर ब्रांड के लिए सबसे पहली टेक्नोलॉजी है।

Published on: