4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीलाम हुई M. F. हुसैन की 80 साल पुरानी कार, जानें इस विंटेज कार की कीमत

मुंबई बेस्ड अस्तागुरु द्वारा नीलाम हुई इस कार को हुसैन साहब के एक फैन ने खरीदा। हालांकि खरीदने वाले का नाम अभी तक नहीं रिवील किया गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 23 Nov 2018, 1:29 PM IST

morris-8

नीलाम हुई M. F. हुसैन की 80 साल पुरानी कार, जानें इस विंटेज कार की कीमत

नई दिल्ली: भारत के पिकासो कहे जाने वाले M. F. हुसैन को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अपनी अतरंगी और अलग पेंटिंग के लिए दुनिया भर में मशहूर M. F. हुसैन के चाहने वालों की कमी नहीं है । एक बार फिर से हुसैन साहब चर्चा में हैं और इस बार उनके नाम के चर्चे उनकी पेंटिंग नहीं बल्कि कार की वजह से हैं। दरअसल हुसैन साहब की 80 साल पुरानी कार को नीलाम किया गया है। किसी जमाने में मॉरिस 8 चलाने वाले हुसैन साहब की ये फेवरेट कार हुआ करती थी। मुंबई बेस्ड अस्तागुरु द्वारा नीलाम हुई इस कार को हुसैन साहब के एक फैन ने खरीदा। हालांकि खरीदने वाले का नाम अभी तक नहीं रिवील किया गया है लेकिन हम आपको इस कार से जुड़ी कुछ और बातें बताते हैं।

हुसैन की 1937 की एक ब्रिटिश निर्मित पुरानी कार मॉरिस 8 को नीलाम कर दिया गया। इस नीलामी की खास बात यी रही कि इस विंटेज कार को मुंबई स्थित व्यवसायी ने 17.74 लाख रुपए में खरीदा है। जब हुसैन इसका इस्तेमाल करते थे तब यह मूल रूप से ग्रे और काले रंग की हुआ करती थी।

लोगों के बीच सुपरहिट है Maruti की ये कार, एक हफ्ते में मिली 10000 बुकिंग

इस कार को सन् 1991 में हुसैन ने अपने परिवार में शामिल किया था। 2011 में उनकी मृत्यु के बाद इसमें बदलाव किया गया। जिसमें इसे काले रंग से डिजाइन किया गया। मॉरिस 8 नाम की यह कार अस्तागुरु द्वारा की नीलामी का भी हिस्सा रही।

आपको मालूम हो कि पेंटिंग के अलावा हुसैन साहब को लेखन, फोटोग्राफी और फिल्म बनाने का भी काफी शौक था। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित उनकी फेवरेट थी जिनके साथ उन्होने गजगामिनी फिल्म बनाई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली लेकिन उनकी माधुरी के साथ काम करने की ख्वाहिश जरूर पूरी हो गई थी।