आज हम आपको रवीना टंडन के जन्मदिन के मौके पर उनके कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं। ये गाड़ियां उन्हें सबसे ज्यादा पसंद हैं।
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रवीना टंडन ( Raveena Tandon ) आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 26 अक्टूबर 1974 को मुंबई में जन्मी रवीना ने बीपीएल के विज्ञापन से अपने करियर की शुरुआत की और फिर उसके बाद 1991 में पत्थर के फूल फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर खासा नाम कमाया। आज के समय में रवीना फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी के साथ शादी करके अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं। आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनके कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं। वैसे तो उनके गैराज में दुनिया भर की लग्जरी कारें खड़ी हैं, लेकिन हम आपको उनकी उन गाड़ियों की बात कर रहे हैं जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद हैं।
ऑडी क्यू7 ( Audi Q7 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2967 सीसी का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो कि 241 बीएचपी की पावर और 550 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये 7 सीटर एसयूवी 14.75 किमी प्रति लीटर का दमदार माइलेज देती है। 8 स्पीड गियरबॉक्स वाली ये एसयूवी 234 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ये एसयूवी सिर्फ 7.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी एसयूवी ऑडी क्यू7 की एक्स शोरूम कीमत लगभग 90 लाख रुपये है।
बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर ( Bentley Continental Flying Spur )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर 6.0 लीटर का वी-8 12 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 616 बीएचपी की पावर और 800 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 8 स्पीड गियरबॉक्स वाली ये कार 12.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 320 किमी प्रति घंटी की स्पीड से दौड़ सकती है। ये कार मात्र 4.6 सेकंड में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.41 करोड़ रुपये है।