कार

इस लग्ज़री कार कंपनी ने 2021 में मचाई धूम, तोड़े बिक्री के 117 साल के सभी रिकॉर्ड्स

Rolls-Royce' Record Sales In 2021: लग्ज़री कार कंपनी रॉल्स-रॉयस ने पिछले साल दुनियाभर में धूम मचाते हुए रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है।
2 min read
• •
Updated: 11 Jan 2022, 10:32 AM IST
rolls_royce.jpg
Rolls-Royce

ब्रिटिश लग्ज़री कार कंपनी रॉल्स-रॉयस (Rolls-Royce) ने पिछले साल यानि की 2021 में दुनियाभर में बिक्री के मामले में धूम मचाई है। पिछले साल 50 से भी ज़्यादा देशों में बिक्री के साथ रॉल्स-रॉयस ने रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है, जिसकी जानकारी कंपनी ने सोमवार 10 जनवरी को दी। कंपनी ने यह भी बताया कि दुनियाभर में लग्ज़री गाड़ियों के लिए बढ़ी डिमांड की वजह से कंपनी को ज़बरदस्त फायदा हुआ।


117 सालों के इतिहास में सबसे ज़्यादा बिक्री


ब्रिटिश लग्ज़री कार कंपनी रॉल्स-रॉयस 117 सालों से बिज़नेस में है। लेकिन पिछले साल की बिक्री कंपनी के 117 सालों के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा बिक्री रही। रॉल्स-रॉयस ने पिछले साल कुल 5,586 गाड़ियां बेचीं। इससे कंपनी को बिक्री में 49% का इजाफा हुआ, जो एक रिकॉर्ड है। इसकी जानकारी कंपनी ने सोमवार को दी।

यह भी पढ़ें - कम खर्च में खरीदें Tata Safari से लेकर Altroz जैसी गाड़ियां, इस महीने मिल रहा है बम्पर डिस्काउंट

लग्ज़री कार सेक्टर को नहीं हुई परेशानी

पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से सेमीकंडक्टर चिप्स की वैश्विक कमी देखने को मिली। इससे दुनियाभर में सभी कार सेक्टर प्रभावित हुए, सिवाय लग्ज़री कार सेक्टर के। लग्ज़री कार सेक्टर को पिछले साल अच्छा फायदा देखने को मिला और डिमांड की रेट प्रोडक्शन की रेट से भी ज़्यादा बढ़ गई। इस बात की जानकारी रॉल्स-रॉयस के सीईओ टॉर्स्टन मुलर-ओटवोस ने अपने बयान में दी।


यह भी पढ़ें - New Mahidra Scorpio: 7 सीटों और दमदार टर्बो इंजन के साथ आ रही है नई SUV, पहले से होगी और भी पावरफुल

कहां हुई सबसे ज़्यादा बिक्री?

रॉल्स-रॉयस ने पिछले साल अमरीका और चीन में सबसे ज़्यादा बिक्री दर्ज की। कोरोना महामारी की वजह से लोगों के यात्रा करने में कमी आई। इससे अमीर लोगों ने लग्ज़री कार में पैसा लगाना बेहतर समझा, जिससे लग्ज़री कार मार्केट की ग्लोबल डिमांड में इजाफा देखने को मिला।

Published on: