30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

New Mahidra Scorpio: 7 सीटों और दमदार टर्बो इंजन के साथ आ रही है नई SUV, पहले से होगी और भी पावरफुल

Mahindra Scorpio New-Generation: महिंद्रा की नई स्कॉर्पिओ 2022 को पिछले कुछ समय में एक से ज़्यादा बार रोड टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। महिंद्रा की यह नई एसयूवी कार में पिछले मॉडल से भी ज़्यादा पावरफुल होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 10 Jan 2022, 3:11 PM IST

mahindra_scorpio_new-gen.jpg

Mahindra Scorpio New-Gen

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक महिंद्रा मोटर्स (Mahindra Motors) इस साल देश में कई नई और शानदार गाड़ियां लॉन्च करने वाली है। हालांकि लोगों को इन सभी नई गाड़ियों का इंतज़ार है, पर इनमें एक गाड़ी ऐसी है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है। वो गाड़ी है कंपनी के इतिहास की अब तक की सबसे लोकप्रिय और सफल कार स्कॉर्पिओ (Scorpio) का नया 2022 मॉडल। महिंद्रा की इस नई स्कॉर्पिओ को पिछले कुछ समय में एक से ज़्यादा बार रोड टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इससे लोगों का उत्साह और भी बढ़ चुका है।


पहले से ज़्यादा पावरफुल

महिंद्रा की नई स्कॉर्पिओ की सबसे खास बात यह है कि यह पिछले मॉडल से भी ज़्यादा पावरफुल होगी। इसका कारण है इस कार में संभावित रूप से मिलने वाला 2.2 लीटर टर्बो डीज़ल इंजन। इससे कार के टॉप वैरिएंट्स को 160/170bhp पावर मिल सकती है। एंट्री लेवल वैरिएंट को 130bhp पावर मिलेगी। इतना ही नहीं, कंपनी की तरफ से नई स्कॉर्पिओ में 2 लीटर पेट्रोल mStallion पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Renault की इन दो गाड़ियों को खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ाई कीमत

2 सीटिंग ऑप्शंस होंगे उपलब्ध

महिंद्रा की नई स्कॉर्पिओ में 2 सीटिंग ऑप्शंस उपलब्ध होंगे। कंपनी इस नई कार को 6-सीटर और 7-सीटर के 2 ऑप्शंस के साथ पेश करने की तैयारी में है।


डिज़ाइन

महिंद्रा की नई स्कॉर्पिओ में पहले से अपडेटेड डिज़ाइन देखने को मिलेगी। कंपनी की तरफ से इस कार में LED हेड-लैम्प्स, इंटीग्रेटेड लाइटिंग एलिमेंट्स, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स, ट्विन पीक्स लोगो, फॉग लैम्प्स, नए एलईडी टेल-लैम्प्स, अलॉय व्हील्स और अपडेटेड बम्पर का इस्तेमाल किया जाएगा। ये तो हुई एक्सटीरियर की बात। अब इंटीरियर की बात करें, तो नई स्कॉर्पिओ में पिछले मॉडल से बेहतर इंटीरियर, ज़्यादा आरामदायक स्पेस, केबिन में अपडेटेड डैशबोर्ड और आरामदायक सीट्स मिलेंगी।

फीचर्स

फीचर्स की बात करें, तो नई महिंद्रा स्कॉर्पिओ में 6 एयरबैग्स, सेंटर कंसोल, Apple CarPlay, Android Auto, 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, एलईडी लाइटिंग, 360 डिग्री बर्ड आई (Bird Eye) कैमरा, डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, बेहतरीन ऑडियो सिस्टम और दूसरे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - Tata की नई SUV पेश करने की तैयारी, Creta को देगी टक्कर

अनुमानित लॉन्च: 2022 के मिड में।
अनुमानित शुरुआती कीमत: करीब 12.99 लाख रुपये।