30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tata की नई SUV पेश करने की तैयारी, Creta को देगी टक्कर

Tata Blackbird: टाटा मोटर्स जल्द ही भारतीय मार्केट में एक नई मिड-साइज़ एसयूवी कार ब्लैकबर्ड को पेश करने की तैयारी में है। इस कार के ज़रिए टाटा मोटर्स हुंडई की मिड-साइज़ एसयूवी को टक्कर देगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 10 Jan 2022, 11:42 AM IST

tata_blackbird.jpg

Tata Blackbird

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स (Tata Motors) जल्द ही देश में एक नई मिड-साइज़ एसयूवी कार ब्लैकबर्ड (Blackbird) पेश करने की तैयारी में है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार कंपनी इस कार पर काम भी शुरू कर चुकी है। टाटा की यह नई मिड-साइज़ एसयूवी ब्लैकबर्ड कंपनी के लाइनअप में नेक्सॉन (Nexon) और हैरियर (Harrier) के बीच में पोज़िशन की जाएगी। कंपनी इस नई मिड-साइज़ एसयूवी के ज़रिए हुंडई (Hyundai) की लोकप्रिय मिड-साइज़ एसयूवी कार क्रेटा (Creta) को टक्कर देगी।


कब तक हो सकती है लॉन्च?

टाटा मोटर्स ने अब तक ब्लैकबर्ड की ऑफिशियल लॉन्चिंग की जानकारी का खुलासा नहीं किया है। हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार टाटा मोटर्स अपनी नई मिड-साइज़ एसयूवी ब्लैकबर्ड को 2023 तक भारतीय मार्केट में लॉन्च कर सकती है, जिसपर काम शुरू हो चुका है। क्रेटा के साथ ही ब्लैकबर्ड मार्केट में किआ सेल्टोस (Kia Seltos), एमजी एस्टर (MG Astor), वॉक्सवैगन टाइगन (Volkswagon Taigun) और स्कोडा कुशक (Skoda Kushaq) को भी टक्कर देगी।

यह भी पढ़ें - इन Sedan गाड़ियों ने साल के आखिरी महीने में सबसे ज़्यादा बिक्री के साथ मचाई धूम

Nexon के प्लेटफॉर्म पर होगी आधारित

एक रिपोर्ट के अनुसार टाटा ब्लैकबर्ड कंपनी की दूसरी मिड-साइज़ एसयूवी कार नेक्सॉन के X1 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। साथ ही ब्लैकबर्ड की बॉडी स्टाइल भी नेक्सॉन से मिलती-जुलती होगी। रिपोर्ट के अनुसार ब्लैकबर्ड में बढ़े हुए व्हीलबेस का इस्तेमाल किया जाएगा।


मिल सकता है ज़्यादा स्पेस

एक रिपोर्ट के अनुसार टाटा ब्लैकबर्ड में ज़्यादा स्पेस मिलेगा। साथ ही नेक्सॉन की तुलना में ब्लैकबर्ड में पीछे की सीट्स में ज़्यादा लेगरूम और बूट-स्पेस भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Citroen की इस किफायती एसयूवी की भारत में दिखी झलक, जानिए कब होगी लॉन्च

इंजन

एक रिपोर्ट के अनुसार टाटा की इस नई मिड-साइज़ एसयूवी ब्लैकबर्ड में नया 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है। साथ ही कंपनी 1.5 लीटर डीज़ल इंजन का भी ऑप्शन पेश कर सकती है।