
हर कोई चाहता हैं कि उसके पास कोई कार हो, जिसमें दोस्तों के साथ और परिवार के साथ घूमा जाए। अब कुछ लोग ज्यादा कीमत होने की वजह से कार नहीं खरीद पाते हैं, लेकिन आज हम भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार स्विफ्ट के बारे में बता रहे हैं। स्विफ्ट एक ऐसी कार है जो कि लंबे समय तक अच्छी तरह से चल सकती है। अगर आप मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) को सेकंड हैंड भी खरीदेंगे तो आपके लिए ये कार काफी ज्यादा किफायती साबित होगी। जी हां आज हम आपको सेकंड हैंड स्विफ्ट के बारे में बता रहे हैं जो कि बेहद अच्छी कंडीशन के साथ किफायती दामों में मिल रही है।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो मारुति सुजुकी स्विफ्ट में 1.2 लीटर के सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 84 बीएचपी की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। पेट्रोल वेरिएंट प्रति लीटर में 22 किमी का माइलेज देता है। वहीं इसके डीजल वेरिएंट में 1.3 लीटर डीडीआईएस डीओएचसी इंजन दिया गया है जो कि 75 पीएस की पावर और 190 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। डीजल वेरिएंट प्रति लीटर में 28.4 किमी का माइलेज देता है।
भारत में मारुति सुजुकी स्विफ्ट का मुकाबला हुंडई की बेहतरीन कार आई20 से होता है। Hyundai Elite i20 के इंजन और पावर की बात की जाए तो इसमें 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन है जो कि 83 बीएचपी की पावर और 114 एनएम का टार्क पैदा करता है। डीजल वेरिएंट की बात की जाए तो एलीट आई20 में 1.4 लीटर डीजल इंजन है जो कि 89 बीएचपी की पावर और 220 न्यूटन मीटर का टार्क पैदा करता है। इस कार का डीजल वेरिएंट प्रति लीटर में 22.54 किमी का माइलेज देता है।
दिल्ली के करोल बाग, अशोक विहार, रोहिणी और झील जैसी जगहों पर सेकंड हैंड कार बेहद अच्छी कंडीशन के साथ किफायती दामों में मिल जाती हैं। सेकंड हैंड स्विफ्ट आपको बेहद अच्छी कंडीशन के साथ 2.5 से 3 लाख रुपये में मिल जाएगी। सेकंड हैंड कार के लिए आनलाइन साइट्स पर भी देख सकते हैं। बड़े सेकंड हैंड कार डीलर्स जैसे मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू और महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस सेकंड हैंड कारों को वारंटी के साथ बेचते हैं तो आप यहां से भी खरीदारी कर सकते हैं।