कार

कार को सर्विसिंग पर देने से पहले पढ़ लें ये खबर, नहीं तो होगा भारी नुकसान

ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर में उनकी गाड़ी सेफ होगी और उसकी ठीक तरह से सर्विसिंग होगी लेकिन आपको बता दें कि आपका ये सोचना भी गलत है।

2 min read
car service
कार को सर्विसिंग पर देने से पहले पढ़ लें ये खबर, नहीं तो होगा भारी नुकसान

नई दिल्ली: कार की सर्विसिंग एक रूटीन है और ज्यादातर लोग लोकल सर्विसिंग सेंटर की जगह ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर को अपनी कार की सर्विस के लिए प्रिफर करते हैं। दरअसल लोगों को यकीन होता है कि ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर में उनकी गाड़ी सेफ होगी और उसकी ठीक तरह से सर्विसिंग होगी लेकिन आपको बता दें कि आपका ये सोचना भी गलत है। क्योंकि ऐसा देखा गया है कि अक्सर ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर लोगों से पैसा ऐंठने के लिए तरह के तरह के फ्रॉड करते हैं जिनका पता आम आदमी को नहीं चल पाता लेकिन उनकी जेब पर इसका असर जरूर दिखता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उन धोखों के बारे में जो ये सर्विस सेंटर पर दिये जाते हैं।

सर्विसिंग में कम से कम 1 पूरा दिन लग जाता है और आजकल इतना वक्त किसी के पास नहीं होता।इसी बात का सर्विस सेंटर वाले फायदा उठाते हैं।

सही पार्ट्स को बताते हैं खराब-

ये लोग जिस पार्ट की जरूरत भी नहीं होती उसको भी खराब बता देते हैं, हममें से काफी लोग इन पर भरोसा कर अपनी कार सर्विस सेंटर छोड़ कर अपने घर या दफ्तर चले जाते हैं, ज्यादातर मामलों में सर्विस के नाम पर गाड़ियों को धो कर, साफ़ करके पकड़ा दी जाती है और बेचारा ग्राहक ठगा जाता है।बिना बदले ही ये लोग पार्ट्स के पैसे ले लेते हैं।यानि कस्टमर्स को चूना लगाते हैं।

इंजन ऑइल बदलने में करते हैं कोताही-

इंजन ऑइल को सर्विस सेंटर पर सही तरीके से बदला नहीं जाता या तो टॉप कर दिया जाता है या बिना सफाई के भर दिया जाता है इसके अलावा ऑइल फ़िल्टर को न बदलना, जरूरत के हिसाब से टायर्स को रोटेशन न करना।इससे कार के इंजन पर बुरा असर पड़ता है और इंजन खराब होने का मतलब होता है भारी नुकसान।

Published on:
19 Sept 2018 03:41 pm