
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर श्रेयस तलपड़े ( Shreyas Talpade ) आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 27 जनवरी, 1976 को मुंबई में जन्मे श्रेयस तलपड़े ने 1997 में टीवी से करियर की शुरुआत की और 2000 में आई फिल्म निदान से फिल्मों में डेब्यू किया। श्रेयस अब तक हिंदी और मराठी भाषा की बहुत सी फिल्मों में काम कर चुके हैं। आज हम श्रेयस तलपड़े के जन्मदिन के मौके पर उनके कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।
ऑडी क्यू7 ( Audi Q7 ) इंजन और पावर की बात की जाए तो ऑडी क्यू7 में 2967 सीसी का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो कि 241 बीएचपी की पावर और 550 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये 7 सीटर एसयूवी 14.75 किमी प्रति लीटर का दमदार माइलेज देती है। 8 स्पीड गियरबॉक्स वाली ये एसयूवी 234 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ये एसयूवी सिर्फ 7.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी एसयूवी ऑडी क्यू7 की एक्स शोरूम कीमत लगभग 90 लाख रुपये है।
होंडा अकॉर्ड ( Honda Accord ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 3471 सीसी का 6 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 271 बीएचपी की पावर और 339 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये कार प्रति लीटर में 10.7 किमी का माइलेज देती है। 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस ये कार सिर्फ 7.76 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। फीचर्स की बात की जाए तो होंडा अकॉर्ड में पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, म्यूजिक सिस्टम, डिस्पले, एयर क्वालिटी कंट्रोल, लो फ्यूल वार्निंग लाइट, वेनिटि मिरर और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, चाइल्ड लॉक, पावर डोर लॉक, सेंट्रल लॉक, एंटी थेफ्ट अलार्म और एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात की जाए तो होंडा अकॉर्ड ( Honda Accord ) की एक्स शोरूम कीमत लगभग 43.21 लाख रुपये है।