कार

Skoda ने पेश किया इस शानदार SUV का नया लिमिटेड एडिशन, मिलेंगे शानदार फीचर्स और कीमत होगी इतनी

स्कोडा ने अपनी शानदार एसयूवी कुशाक के एनिवर्सरी एडिशन को देश में लॉन्च कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 21 Oct 2022, 4:08 PM IST
skoda_kushaq_anniversary_edition.jpg
Skoda Kushaq Anniversary Edition

पिछले कुछ समय से स्कोडा (Skoda) नई कार लॉन्च करने की चर्चा चल रही थी। कुछ ही दिन पहले कंपनी की पिछले साल लॉन्च हुई शानदार मिड साइज़ एसयूवी कुशाक (Kushaq) के नए एनिवर्सरी एडिशन (Anniversary Edition) की पहली झलक भी देखी गई थी। अब कंपनी ने इसके लॉन्च के इंतज़ार को विराम देते हुए देश में इस मॉडल को लॉन्च कर दिया है।


लिमिटेड एडिशन

स्कोडा कुशाक का नया एनिवर्सरी एडिशन मार्केट में लिमिटेड एडिशन होगी। इसे स्टैंडर्ड मॉडल के एक साल पूरा होने के अवसर पर लॉन्च किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield जल्द पेश करने वाली है यह दमदार मोटरसाइकिल, होगी नए प्लेटफॉर्म पर आधारित और कीमत होगी इतनी

डिज़ाइन और फीचर्स

स्कोडा कुशाक के नए एनिवर्सरी एडिशन में स्टैंडर्ड वर्ज़न की तुलना में साइड क्लैडिंग पर सिल्वर इन्सर्ट्स, डोर एज गार्ड और सी-पिलर पर 'एनिवर्सरी एडिशन' डेकल देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील्स, LED हेडलैम्प्स, स्प्लिट टेल लैम्प्स भी मिलेंगे। फीचर्स की बात करें, तो टॉप स्टाइल वैरिएंट की ही तरह इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 6 साउंड सिस्टम के साथ 10 इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 8 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक एसी एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, ड्राइवर एंड पैसेंजर एयरबैग्स, हीटर, क्रूज़ कंट्रोल, रिमोट ट्रंक ओपनर, पैडल शिफ्टर्स, रियर पार्किंग कैमरा, एक्सेसरी पावर आउटलेट, सीट लंबर सपोर्ट, रियर पार्किंग सेंसर, कीलैस एंट्री और दूसरे कई शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे।


इंजन और ट्रांसमिशन

स्कोडा कुशाक के नए एनिवर्सरी एडिशन में 1.0 लीटर और 1.5 लीटर के टीएसआई इंजन ऑप्शंस मिलेंगे। साथ ही ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 7-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलेगा।

कितनी कीमत पड़ सकती है चुकानी?

रिपोर्ट के अनुसार स्कोडा कुशाक के नए एनिवर्सरी एडिशन को खरीदने के लिए स्टैंडर्ड वर्ज़न से 30,000 रुपये ज़्यादा खर्च करने होंगे। आइए वैरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत के चार्ट पर एक नज़र डालते हैं।

Published on: