29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिवाली घर बैठे खरीदे नई कार, जानिए क्या है Hyundai का स्पेशल ऑफर

दिवाली के फेस्टिव सीज़न में अलग-अलग और शानदार ऑफर्स की भरमार रहती हैं। अब हुंडई की तरफ से एक स्पेशल ऑफर दिया जा रहा है, जिससे आप घर बैठे ही नई कार खरीद सकेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 21 Oct 2022, 2:41 PM IST

hyundai_cars.jpg

Hyundai Diwali Discounts

दिवाली (Diwali) यानि ज़बरदस्त शॉपिंग का टाइम। फेस्टिव सीज़न (Festive Season) में शॉपिंग भी ज़ोरदार होती है। इसी के चलते कंपनियाँ भी आकर्षक ऑफर्स देती हैं, जिससे ग्राहकों को लुभाया जा सके। आजकल कंपनियाँ नए और अनूठे ऑफर्स की तलाश में रहती हैं। ऐसा ही कुछ हुंडई इंडिया (Hyundai India) ने किया है। हुंडई इंडिया इस दिवाली बिना किसी शोरूम जाए आपको नई कार खरीदने का स्पेशल ऑफर दे रही है।


क्या है हुंडई का स्पेशल ऑफर?

हुंडई का नया और स्पेशल ऑफर 'क्लिक टू बाई' (Click To Buy) है। इस ऑफर के ज़रिए आप अपने घर में बैठकर ही आसानी से कार खरीद सकते हैं। और वो भी बिना किसी दुविद्या के। हुंडई इंडिया की तरफ से दिए जा रहे इस 'क्लिक टू बाई' ऑफर के ज़रिए आप अपने स्मार्टफोन पर हुंडई इंडिया पर जाकर ऑनलाइन कोई भी कार मॉडल को देखकर उससे जुड़ी साड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आसानी से खरीद भी सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपको अपनी पसंदीदा हुंडई कार के बारे में ज़्यादा डिटेल में जानना है और वेबसाइट पर सभी डिटेल्स नहीं हैं या आप पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं तो आप सपोर्ट के लिए हुंडई इंडिया के लाइव कंसलटेंट से सीधे बात भी कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें- Kawasaki ने इस मोटरसाइकि के 50 साल पूरे होने पर लॉन्च किया खास एडिशन, स्पेशल कलर थीम के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स