30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kawasaki ने इस मोटरसाइकि के 50 साल पूरे होने पर लॉन्च किया खास एडिशन, स्पेशल कलर थीम के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

कावासाकी ने अपनी शानदार मोटरसाइकिल Z650 के 50 साल पूरे होने पर इसका स्पेशल एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 20 Oct 2022, 5:54 PM IST

kawasaki_z650_anniversary_edition.jpg

Kawasaki Z650 Anniversary Edition

जापान की मोटरसाइकिल और इक्विपमेंट निर्माता कंपनी कावासाकी (Kawasaki) ने अपनी शानदार मोटरसाइकिल Z650 के 50 साल पूरे होने के अवसर को खास तरह से मनाने का फैसला किया है। कंपनी ने इस अवसर पर इस दमदार मोटरसाइकिल का स्पेशल 'एनिवर्सरी एडिशन' लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे Kawasaki Z650 Anniversary Edition नाम दिया है। यह अभी यूरोप में लॉन्च हुई है और भारत में इसके आने के लिए कुछ इंतज़ार करना होगा।


डिज़ाइन

कावासाकी ने इस मोटरसाइकिल के एनिवर्सरी एडिशन में स्पेशल फायरक्रैकर रेड कलर थीम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें डार्क ब्लू और सिल्वर कलर से हाइलाइट्स टच भी दिया गया है। कावासाकी की इस मोटरसाइकिल के फ्रंट फेंडर पर गोल्डन कलर का Z 50th लोगो लगाया है, जो इसके एनिवर्सरी एडिशन होने को दर्शाता है। साथ ही इस मोटरसाइकिल में नए और अपडेटेड बॉडी ग्राफिक्स, सीट, रोड स्पोर्ट्स 2 टायर्स , LED हेडलाइट्स, और LED टेललाइट्स भी देखने को मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki का पिछले महीने ज़बरदस्त प्रोडक्शन, जानिए कितनी यूनिट्स बनाई

फीचर्स

फीचर्स की बात करें, तो इस एनिवर्सरी एडिशन मोटरसाइकिल में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वाई-फाई कनेक्टिविटी, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, डिजिटल ट्रिपमीटर, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ओडोमीटर, डनलप स्पोर्ट मैक्स, पास स्विच, डुअल चैनल ABS और अन्य कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।


इंजन और गियरबॉक्स

इस एनिवर्सरी एडिशन मोटरसाइकिल में 649 सीसी के पैरेलल ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इससे 68 Ps पावर और 64 Nm टॉर्क जनरेट होता है। साथ ही इस मोटरसाइकिल में 6-स्पीड गियरबॉक्स भी दिया गया है।

कीमत

कंपनी अब तक इस मोटरसाइकिल की ऑफिशियल कीमत में किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है। पर एक रिपोर्ट के अनुसार यह एनिवर्सरी एडिशन मौजूदा वैरिएंट से करीब 20,000 रुपये तक महंगा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Honda का भारतीय मार्केट के लिए बड़ा प्लान, पेट्रोल-डीज़ल की झंझट से मिलेगा छुटकारा